Thursday, October 23, 2025

कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की, सोनिया हो सकती हैं उम्मीदवार

- Advertisement -

नयी दिल्ली: कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे और राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सोमवार को चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन के नाम संभावित उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख हैं। सोनिया गांधी के इस बार लोकसभा लड़ने की संभावना नहीं है।

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कहा था कि यह आखिरी बार है, जब वह आम चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और चुनाव 27 फरवरी को होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक में सोनिया गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और कुछ अन्य नेता शामिल थे।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन को उच्च सदन में जाने का मौका मिल सकता है तथा कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन को फिर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कांग्रेस को कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करनी है।

इस बीच, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने आलाकमान से राजस्थान से सोनिया गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने राशन घोटाले के संबंध में कोलकाता में कई स्थानों पर छापे मारे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Important events: 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार

Vedic Almanac: दिनांक - 23 अक्टूबर 2025दिन - गुरूवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - द्वितीया...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories