मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी।
आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय:-भगवान् में विश्वास रखें और मानसिक हिंसा से मुक्ति दें, इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा।
वृषभ राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक साबित हो सकता है। आपके तृतीय भाव के स्वामी चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहेंगे इसलिए भाई-बहनों के साथ अच्छा समय आज के दिन आप बिता सकते हैं।
दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने संबंधियों के जरिये कोई अच्छी डील आज मिल सकती है, और इस डील से मुनाफा भी आप कमा सकते हैं।
उपाय :- पेरिस के प्लास्टर से बनी मूर्तियों को घर में रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि : आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत से आपकी खुशियों पर पानी फिर सकता है। बेहतर होगा आज के दिन गुस्सा करने से बचें।
दूसरे लोगों से मिलना-जुलना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। दूसरे शहर की यात्रा के योग बन रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा।
उपाय:- पिता या गुरु के प्रातः काल ही पाँव छुए व सेवा करें। पारिवारिक जीवन सुख-शांतिमय रहे।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें।
आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।
उपाय :- कन्याओं में सुगन्धित सफेद मिठाई बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि : आप लोगों को आज के दिन खानपान का ख्याल रखना चाहिए। आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव में होंगे इसलिए उदर से संबंधी विकार आपको हो सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक किसी सगे-संबंधी से मुलाकात करने आज के दिन जा सकते हैं और यह मुलाकात कई अर्थों में फायदेमंद भी साबित हो सकती है।
उपाय:- बाटे या घर के रिश्तेदारों में गमले में सफेद मार्बल के टुकड़े या दानें रखने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।
कन्या राशि : आज घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने का मन बनायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। वाहन लेने का मन बनायेंगे। लवमेट्स को अचानक कोई सरप्राइज मिलेगा।
उपाय:- अपने इष्टदेव की सोने की मूर्ति घर में स्थापित कर पूजा करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी।
यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।
उपाय :- चितकबरी (काली-सफेद गाय) गाय को खाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि : चंद्रमा आज आपके पंचम भाव में होंगे इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
आज के दिन लव लाइफ में भी अच्छे बदलाव आएंगे, लवमेट आपकी भावनाओं को समझेगा और शाम के समय उनके साथ अच्छा समय भी आप बिता सकते हैं।
उपाय:- लाल गाय या लाल कुत्ते को भोजन सम्मेलन परिवार जीवन की खुशियों को बढ़ाएगा।
धनु राशि : आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी।
इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें। आज किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात होगी।
उपाय:- मिठाइयाँ गरीबों में बाँटना काम से पैदा हुई चिड़चप्पन को दूर करने में सहायक हो सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है।
आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय:- साधु संतों को मनाना और उनके मान-सम्मान करने से प्रेम संबंध अच्छे सहकर्मी।
कुम्भ राशि : चंद्रमा आज के दिन आपके द्वितीय भाव में होंगे इसलिए वाणी में प्रखरता देखी जाएगी। आज आप खाली समय में आप रोचक पुस्तक पढ़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में भी अच्छे फल मिलेंगे, किसी को उधार दिया था तो वो वापस लौटा सकता है। शाम के समय आपको किसी पार्टी में जाना आज के दिन हो सकता है।
उपाय:- पराई स्त्री के प्रति नजरिये से स्पष्ट रूप से आर्थिक विकास होगा।
मीन राशि : आज मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखें, आपके लिये अच्छा होगा।
संतान के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी, लेकिन आप सब चीज़ों को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
उपाय:- विनाश काले विपरीत बुद्धि- बुद्धि के मिथ्यात्व से बचने के लिए गणेश जी की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।
नोट: यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए IDTV उत्तरदायी नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें
आज का राशिफल 28 दिसम्बर 2024 [Today’s Horoscope 28 December 2024]