Friday, October 24, 2025

लोकसभा चुनाव : अन्नाद्रमुक ने कहा, भाजपा के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं

- Advertisement -

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम ने लोकसभा चुनाव के वास्ते भाजपा के साथ गठबंधन से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि उसने पहले ही भारतीय जनता पार्टी के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ‘भाजपा के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं’। शाह की इस टिप्पणी पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी पार्टी का रुख बता दिया है।

अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव जयकुमार ने कहा, ‘‘अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी के दरवाजे अन्नाद्रमुक के लिए खुले हैं। जहां तक हमारी पार्टी के रुख की बात है, भाजपा एक समय सहयोगी पार्टी थी।

अब, यह एक ऐसी पार्टी है जिसका हम खुलकर विरोध करते हैं।’’ भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम लिए बिना, अन्नाद्रमुक नेता ने आरोप लगाया कि द्रविड़ दिग्गज सी. एन. अन्नादुरई और अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख दिवंगत जे. जयललिता का उन्होंने अनादर किया।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेताओं के खिलाफ अन्नामलाई की आलोचना जारी रही, बावजूद इसके कि उनकी पार्टी ने इसकी कड़ी निंदा की थी।

जयकुमार ने कहा, ‘‘हम भाजपा को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? पार्टी कार्यकर्ता और लोग भाजपा के साथ हाथ मिलाने के खिलाफ हैं।

जब हमने भाजपा से अपना नाता तोड़ा था, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में पटाखे फोड़े थे, यह हमारे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दर्शाता है कि वे भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं चाहते हैं।’’

जयकुमार ने कहा, ‘‘पार्टी के इस संकल्प कि भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं होगा, का राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया।

जहां तक हमारा सवाल है, हमने भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं, भले ही उन्होंने अपना दरवाजा (अन्नाद्रमुक के लिए) खुला रखा हो। हमने भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं।

हम नहीं चाहते कि भाजपा हमारे पास आये। यह हमारा रुख है।’’ यह पूछे जाने पर कि अगर भाजपा ने जयललिता के खिलाफ टिप्पणी के लिए अन्नामलाई के खिलाफ कार्रवाई की तो क्या अन्नाद्रमुक अपने रुख पर पुनर्विचार करेगी, जयकुमार ने कहा, ‘‘फैसला बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें

विपक्ष के नेता की तरह व्यवहार करते हैं प्रधानमंत्री मोदी : स्टालिन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories