Thursday, July 31, 2025

झारखंड में एक वायरल वीडियो क्लिप ने बढ़ायी सियासी हलचल

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एक वायरल वीडियो क्लिप ने राज्य में सियासी हलचल बढ़ा दी है। इस वीडियो को लेकर बन्ना गुप्ता पर विपक्षी भाजपा हमलावर है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि यह है कांग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार यह समझ पाता। अगर यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरनेवाली बात है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमंत सरकार के मंत्रीमंडल के सहयोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चाल-चरित्र आज जनता के सामने आया है। युवराज राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत इसपर भी चुप्पी साधे रखेंगे या कोई कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में मंत्री बन्ना गुप्ता बनियान पहने हुए हैं और वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रहे हैं। इसमें अश्लील वार्तालाप है, जिसे लिखा या दिखाया नहीं जा सकता है।

उधर, बन्ना गुप्ता इस वीडियो को फैब्रिकेटेड बता रहे हैं और इस मामले में उन्होंने साइबर थाना बिष्टुपुर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि उनकी तस्वीर लगाकर किसी व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। ऐसे में साइबर सेल से इसकी जांच करायी जाये। बन्ना गुप्ता ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से कुछ राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो वायरल किया है।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

CBI attacks builders: दिल्ली-NCR में बिल्डर्स पर CBI का प्रहार, 22 एफआईआर और 47 जगहों पर छापा

CBI attacks builders: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली-एनसीआर में हजारों होमबायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।...

9 years of UPI payment: कैसे बदली आपकी जिंदगी? जानिए बड़े अपडेट्स का सफर

9 years of UPI payment: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में डिजिटल पेमेंट क्रांति की शुरुआत 2016 में यूपीआई (Unified Payments Interface) के लॉन्च से हुई,...

Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास...

Nitish Kumar: जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का...

Mandla Murders: नेटफ्लिक्स पर छाया श्रिया पिलगांवकर का नया रूप, ‘मंडला मर्डर्स’ में मची धूम

Mandla Murders: मुंबई, एजेंसियां। श्रिया पिलगांवकर, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, ने नेटफ्लिक्स की नई पौराणिक-अपराध थ्रिलर सीरीज “मंडला मर्डर्स” में रुक्मिणी भारद्वाज...

S. Srinivasan Arrested: तमिल सिनेमा के पॉवर स्टार को EOW ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

S. Srinivasan Arrested: चेन्नई, एजेंसियां। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पॉवर स्टार डॉ. एस. श्रीनिवासन को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया...

IAS Medha Rupam: IAS मेधा रूपम ने रचा इतिहास, गौतमबुद्ध नगर की बनी पहली महिला जिलाधिकारी

IAS Medha Rupam: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नई जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम सुर्खियों में हैं। 2014 बैच की IAS...

Condition of Angada CHC: अनगड़ा सीएचसी का हाल एंबुलेंस 3 और चालक 1

Condition of Angada CHC: अनगड़ा। गोंदलीपोखर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में तीन एंबुलेंसों को चलाने के लिए सिर्फ एक चालक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं...

Kidnap student: पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और पकड़े गए किडनैपर

Kidnap student: रांची। कर्ज चुकाने के लिए जिम ट्रेनर ने स्कूली छात्रा के अपहरण की साजिश रची थी। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories