Thursday, July 31, 2025

सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं इसलिए बेमतलब की बात बोलते रहते हैं : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्हें मिट्टी में मिला देने की बात कही गयी है।  नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि  अगर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि वे मिट्टी में मिला देंगे तो उनसे कह दीजिए कि जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को बुद्धि नहीं है, इसलिए बिना मतलब का बात बोलते रहते हैं।मुख्यमंत्री वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव के मौके पर आज यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग स्वतंत्रता आन्दोलन सहित देश के पूरे इतिहास को बदलना चाह रहे हैं। इन लोगों को काम-धाम से मतलब नहीं है, सिर्फ बात बनाना है।  उन्होंने  कहा कि जिसको जो कहना है, कहते रहे, इसके लिए उन्होने कभी भी किसी को रोका नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जब वो (सम्राट चौधरी) कह रहे हैं तो, कहिए कि करा दो। इस तरह का बात तो हम कभी नहीं बोलते हैं। जो इस तरह के शब्दों का प्रयोग करता है तो समझ लीजिए कि उसको बुद्धि नहीं है।

उनसे कहिए कि जो मन में आए बोलते रहे हैं और जहां मिट्टी में मिलाना है मिला दें। उनकी जो इच्छा आए वह करें। नीतीश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का वह कितना सम्मान करते हैं और सब दिन प्रशंसा करते रहे हैं, लेकिन इन सबको उससे कुछ मतलब नहीं है।  नीतीश कुमार ने कहा कि उनका ध्येय सिर्फ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करना है। उनका व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है।

वे कई बार कह चुके हैं कि उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कुछ भी नहीं है। वे चाहते हैं कि देश के सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़े, जिससे कि केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से इस बात को कहते आ रहे हैं कि हमारी कोई इच्छा नहीं है।

हम अपने लिए नहीं बल्कि पूरे देश के हित की बात सोच रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित भामा शाह जयंती समारोह में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रुप से मिट्टी में मिला देंगे।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Nitish Kumar: जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं को मिलेगा नया रूप, CM नीतीश ने दिया 50 करोड़ का विकास...

Nitish Kumar: जहानाबाद, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखण्ड में स्थित बराबर (वाणावर) गुफाओं और उनके आसपास के क्षेत्र का...

Mandla Murders: नेटफ्लिक्स पर छाया श्रिया पिलगांवकर का नया रूप, ‘मंडला मर्डर्स’ में मची धूम

Mandla Murders: मुंबई, एजेंसियां। श्रिया पिलगांवकर, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, ने नेटफ्लिक्स की नई पौराणिक-अपराध थ्रिलर सीरीज “मंडला मर्डर्स” में रुक्मिणी भारद्वाज...

S. Srinivasan Arrested: तमिल सिनेमा के पॉवर स्टार को EOW ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

S. Srinivasan Arrested: चेन्नई, एजेंसियां। तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता और पॉवर स्टार डॉ. एस. श्रीनिवासन को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया...

IAS Medha Rupam: IAS मेधा रूपम ने रचा इतिहास, गौतमबुद्ध नगर की बनी पहली महिला जिलाधिकारी

IAS Medha Rupam: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की नई जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम सुर्खियों में हैं। 2014 बैच की IAS...

Condition of Angada CHC: अनगड़ा सीएचसी का हाल एंबुलेंस 3 और चालक 1

Condition of Angada CHC: अनगड़ा। गोंदलीपोखर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनगड़ा में तीन एंबुलेंसों को चलाने के लिए सिर्फ एक चालक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं...

Kidnap student: पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल और पकड़े गए किडनैपर

Kidnap student: रांची। कर्ज चुकाने के लिए जिम ट्रेनर ने स्कूली छात्रा के अपहरण की साजिश रची थी। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा...

“सरना झंडा विवाद: निशा भगत ने किया राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध”

Sarna flag controversy: रांची। झारखंड में एक बार फिर सरना झंडा के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने कहा कि...

Traffic system in Ranchi: राष्ट्रपति आज रांची में, 2 दिनों तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Traffic system in Ranchi: रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर दो दिनों के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories