रांची। छठ को लेकर सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। बिहार, यूपी, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए किसी भी ट्रेन में किसी भी श्रेणी में टिकट उपलब्ध नहीं है।
हालांकि, रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। लेकिन, उनमें भी पर्व में घर जाने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
बिहार जाने-आनेनाली ट्रेनों में ज्यादा मारामारीः
पटना-रांची जनशताब्दी रांची स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरने व पटना जाने वाले लोगों की भीड़ इतनी हो गई कि पूरा प्लेटफॉर्म भर गया। सीढ़ियों से उतरने व चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की सी स्थिति बन गई। रांची-जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन भी यात्रियों से खचाखच भरी रही।
वहीं, कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण सैकड़ों यात्री परेशान होकर वापस भी लौट गए। बताते चलें कि रेलवे ने जिन रूट में नई ट्रेनें दी हैं, उनमें रांची से जयनगर, रांची से गोरखपुर, रांची से आनंद बिहार टर्मिनल और रांची से पूर्णिया कोर्ट शामिल है।
रांची-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन आज होगी रवाना
ट्रेन संख्या 08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रविवार की शाम 6 बजे रवाना होगी। ट्रेन की थर्ड एसी में वेटिंग लिस्ट-5 तक पहुंच गई है। स्लीपर में 113 सीटें खाली हैं।
बताते चलें कि यह ट्रेन वापसी में पूर्णिया कोर्ट से रांची के लिए 4 नवंबर को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगली सुबह 05:30 बजे रांची पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें