केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट आज से बंद, बद्रीनाथ में 17 नवंबर तक दर्शन
चमोली, एजेंसियां। उत्तराखंड स्थित चारों धामों के कपाट बंद होने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया है। चारों धामों में अब तक 44 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट कल 2 नवंबर को दोपहर 12:14 बजे बंद हुए। आज सुबह 8:30 बजे सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के साथ केदारनाथ के कपाट बंद किए गए।
तो वहीं, यमुनोत्री धाम के गेट भी आज दोपहर 12:04 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बद्रीनाथ में 17 नवंबर तक दर्शन किए जा सकेंगे।
10 मई को खुले थे केदारनाथ के कपाटः
केदारनाथ के कपाट 10 मई को खोले गए थे। 1 नवंबर तक यहां 16 लाख 15 हजार 642 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं बद्रीनाथ धाम में अब तक 13 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।
यमुनोत्री में 7.10 लाख और गंगोत्री में 8.11 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारों धाम में अब तक 44 लाख दर्शन कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें