- 644 – ईसा पश्चात् – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
- 1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
- 1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
- 1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
- 1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
- 1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
- 1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ।
- 1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
- 1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।
- 1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।
- 1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
- 1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
- 1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।
- 1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।
- 1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
- 1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
- 1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
- 1988 – वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
- 1988 – भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
- 1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
- 2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
- 2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
- 2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
- 2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
- 2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
- 2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
- 2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
- 2007 – पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
- 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
- 2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
- 2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।
- 2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
- 2019 – लगभग पूरे जम्मू-कश्मीर से सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए ।
- 2019 – दिल्ली में सम-विषम योजना आज से लागू हुई।
- 2020 – बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास के 24वें संस्करण का पहला चरण शुरू हुआ।
- 2020 – निवेश बढाने के लिए भारत और यूएई के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक (संयुक्त कार्यदल) हुई।
- 2020 – L&T द्वारा डिजाइन और निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS C-452 को कमीशन किया गया। इसका निर्माण भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया था।
- 2021 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविडरोधी टीके -कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी।
- 2021 – भारत ने स्वदेश निर्मित स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वेपन का सफल उडान परीक्षण किया।
- 2021 – अयोध्या में दीपोत्सव समारोह के दौरान 12 लाख दीए जलाकर गिनिज बुक का विश्व रिकार्ड बना।
- 2022 – कोयला मंत्रालय भारत ने कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी के छठे चरण की शुरुआत की।
- 2022 – उत्तर कोरिया ने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
- 2022 – रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन का अनाज सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुये समझौते में फिर शामिल होने की घोषणा की।
3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1618 – औरंगज़ेब मुग़ल साम्राज्य का सबसे विस्तारवादी शासक।
- 1688 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
- 1890 – स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म हुआ।
- 1900 – सागरमल गोपा – भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे।
- 1906 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
- 1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।
- 1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।
- 1937 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
- 1976 – मानवजीत सिंह संधू – भारतीय निशानेबाज़ , जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
3 नवंबर को हुए निधन
- 1936 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
- 1947 – उत्तराखंड के दीवान सिंह दानू , देश के पहले महावीर चक्र विजेता जिन्होंने 15 कबाइलियों को ढेर किया था।
- 1947 – मेजर सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
- 1977 – भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी।
- 1990 – मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
- 1992 – प्रेमनाथ -भारतीय अभिनेता ।
- 1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।
- 2013 – रेशमा सितारा – ए – इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं।
- 2014 – सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
- 2020 – वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हुआ।
3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सवाई जयसिंह आमेर जयन्ती।
- अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।
- शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता)।
- शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।
- श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस।
- All Souls’ Day ( Christisn ).
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
02 नवंबर की की महत्त्वपूर्ण घटनाएं: [Important events of 02 November]