Thursday, July 31, 2025

झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8,600 से अधिक बैंक खाते सील

 झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची। झारखंड में साइबर अपराधियों से जुड़े 8,674 बैंक खाते सील कर दिये गये हैं। पुलिस को संदेह है कि वे इनका इस्तेमाल लोगों को झांसा देने के लिए कर रहे थे। सीआईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 2002 खाते देवघर जिले में, उसके बाद धनबाद में 1,183 और रांची में 959 खाते सील किये गये। सीआईडी के महानिदेशक अनुराग गुप्ता के अनुसार भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से सील हुए बैंक खातों का विवरण मिला है और जिला तथा बैंक-वार इनकी एक सूची तैयार की गई। खातों के सत्यापन के लिए विवरण सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और बैंक के साथ साझा किया जाएगा।

साइबर अपराधियों पर शिकंजा

इन खाताधारकों का ब्योरा तलाशा जाएगा। अगर ये खाते फर्जी या साइबर अपराधियों से जुड़े पाये जाते हैं, तो खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झारखंड में साइबर अपराधियों के खिलाफ सीआईडी बड़े पैमाने पर अभियान को अंजाम दे रही है।

पिछले तीन माह में कथित तौर पर साइबर अपराधों में शामिल 495 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और साइबर धोखाधड़ी के लिए 107 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा, साइबर अपराध के खिलाफ अभियान के दौरान अब तक 1,164 मोबाइल फोन और 1,725 सिम कार्ड भी जब्त किये जा चुके हैं।

पूरे राज्य में पुलिस की कार्रवाई

देवघर, गिरिडीह, बोकारो, जामताड़ा और रांची समेत विभिन्न जिलों में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। सोमवार को बोकारो जिले से 16 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पोस्ट बारकोड, रबड़ मुहर और नकली मुद्राएं भी बरामद की हैं।

इसे भी पढ़ेंFIH: आज इटली से भारत का अहम मुकाबला

FIH: आज इटली से भारत का अहम मुकाबला

FIH: आज इटली से भारत का अहम मुकाबला

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Children drowned: तीन बच्चों को बचाने गया भाई खुद तालाब में डूबा

Children drowned: पटना, एजेंसियां। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीन पंचायत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बड़े...

Airlines flight: डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में टर्बुलेंस से 25 यात्री घायल, आपात लैंडिंग

Airlines flight: नई दिल्ली, एजेंसियां। सॉल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुधवार रात गंभीर तूफानी झटकों (turbulence) का...

Malegaon blast case: मालेगांव ब्लास्ट केस: 17 साल बाद कोर्ट का फैसला, सभी आरोपी बरी

Malegaon blast case: मुंबई, एजेंसियां। मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद आज एनआईए की विशेष अदालत ने बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया। 29 सितंबर 2008...

Ghazipur News: गाजीपुर में मोमोज वाले से विवाद, युवक की चाकू से हत्या

Ghazipur News: नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या...

Shama Parveen: कौन है अलकायदा से जुड़ी शमा परवीन, परिजनों से झारखंड पुलिस ने की पूछताछ

Shama Parveen: कोडरमा। अलकायदा से संबंध होने के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शमा परवीन के परिजनों से झारखंड पुलिस ने पूछताछ की है।...

Land reform in Bihar: बिहार में भूमि सुधार महाअभियान: नाम और खाता सुधार के लिए शुरू होगा बड़ा अभियान

Land reform in Bihar: पटना,एजेंसियां। बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक एक विशेष महाअभियान चलाने जा रहा...

Jharkhand school: झारखंड के 360 स्कूल होंगे को प्लस टू में अपग्रेड, केंद्र से 3600 करोड़ की मांग

Jharkhand school: रांची। झारखंड के 360 हाई स्कूलों प्लस टू स्तर (इंटरमीडिएट) में अपग्रेड किये जायेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार से...

Partner becomes enemy: बिहार: पार्टनर बना दुश्मन, ईंट भट्ठा संचालक का अपहरण कर हत्या की कोशिश

Partner becomes enemy: पटना, एजेंसियां। बिहार के पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक ईंट भट्ठा संचालक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories