5 टेंट हटाए, कई स्ट्रक्चर तोड़े
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और चीन की सेनाएं पूर्वी लद्दाख सीमा से पीछे हटना शुरू हो गई हैं। डेमचोक और देपसांग पॉइंट में दोनों सेनाओं ने अपने अस्थायी टेंट और शेड हटा लिए हैं।
28 और 29 अक्टूबर तक सेनाएं पूरी तरह से हट जाएंगी। पेट्रोलिंग के लिए सैनिकों की सीमित संख्या तय की गई है। ये संख्या कितनी है,
इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों सेनाएं 2020 से पहली की स्थिति में वापस लौटेंगी। साथ ही उन्हीं क्षेत्रों में गश्त करेंगी, जहां अप्रैल, 2020 से पहले किया करती थीं। इसके अलावा कमांडर लेवल मीटिंग होती रहेगी।
भारत-चीन के बीच पेट्रोलिंग समझौता हुआ:
2020 में भारत-चीन के सैनिकों के बीच गलवान झड़प के बाद से देपसांग और डेमचोक में तनाव बना हुआ था। करीब 4 साल बाद 21 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच नया पेट्रोलिंग समझौता हुआ।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि इसका मकसद लद्दाख में गलवान जैसी झड़प रोकना और पहले जैसे हालात बनाना है।
इसे भी पढ़ें
भारत और चीन 21वें दौर की सैन्य वार्ता में शांति-सद्भाव बनाए रखने पर सहमत हुए