राउत बोले- हम 100 सीटों पर लड़ेंगे
मुंबई, एजेंसियां। महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल शिवसेना (UBT), NCP (शरद) और कांग्रेस के बीच 15 सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है।
23 अक्टूबर को तीनों पार्टियों ने 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि MVA शुक्रवार सुबह सीट-बंटवारे का फाइनल फॉर्मूला बताएगी।
कांग्रेस और NCP शरद ने पहली लिस्ट जारी की:
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने 48 और NCP (शरद) ने 45 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। 23 अक्टूबर को शिवसेना (UBT) ने 65 कैंडिडेट्स घोषित किए थे।
यानी MVA अब तक 288 में से 158 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं महायुति में अब तक 182 नामों की घोषणा हो चुकी है।
इसे भी पढ़ेंः
MVA के बीच सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100 और NCP शरद 80-85 सीटों पर लड़ेगे