Wednesday, June 25, 2025

बरियातू में दूसरे दिन भी सड़क जाम

मंदिर में प्रतिमा खंडित किये जाने से नाराज हैं लोग

रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित राम जानकी मंदिर ते समक्ष लोगों ने मंगलवार को भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर रहे लोग मंदिर में चोरी और प्रतिमाओं को खंडित किये जाने से नाराज थे।

लगभग ढाई धंटे तक सड़क को जाम रखा गया, जिसके कारण यातायात बाधित रहा और आने-जानेवालों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ और बजरंग दल के राजकिशोर भी पहुंचे थे। संजय सेठ खंडित प्रतिमाओं का हर्जाना चुकाने के उद्देश्य से आये थे, परंतु नाराज लोगों ने हर्जाना लेने से इनकार कर दिया।

वकीलों से मिलकर आरोपियों का केस नहीं लड़ने का आग्रह करेंगे संजय सेठ

संजय सेठ ने भी जाम कर रहे नाराज युवाओं को समझाने की कोशिश की। उन्होंने मौके पर ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बात भी की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जल्द ही आरोपी पकड़े जायेंगे। पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह रांची जिले के तमाम वकीलों से मिलेंगे और बार काउंसिल के पदाधिकारियों से भी मिलकर आग्रह करेंगे कि इस मामले के आरोपियों की पैरवी वे न करें। वह इसे सुनिश्चित करायेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

पुलिस प्रशासन के आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं लोग

वहीं सड़क जाम कर रहे अमर्त्य हर्षवद्धन, शिवम सिंह आदि ने कहा कि यह महज चोरी नहीं, बल्कि उनकी भावनाओं पर कुठाराघात है।। पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे का मोहलत मांगा था, बवाजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई।

36 घंटे गुजर चुके हैं, लेकिन कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाऐं भी मौजूद रहीं।

प्रदर्शन के दौरान बीच सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी वहां मौजूद रहा, लेकिन सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस की एक भी सुनने को तैयार नहीं थे।

इसे भी पढ़ें

SC से सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img