महिलाओं ने आरोपी को लाठी-डंडों से पीटा
कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनिपुर के भूपतिनगर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला के 2 पड़ोसियों ने 5 अक्टूबर की सुबह उसे किडनैप कर रेप किया।
इसके बाद उसे जबरन कीटनाशक खिलाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
महिलाओं ने आरोपी को अर्ध नग्न कर पीटा:
6 अक्टूबर की सुबह महिला की मौत की खबर फैलने पर स्थानीय महिलाओं ने घटना को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक आरोपी के घर पर हमला भी किया।
उसे अर्धनग्न हालात में घर से बाहर खींचकर पीटा।गांव की गलियों में घसीटकर महिलाओं ने आरोपी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।
मामला बढ़ते देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी को महिलाओं से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें
राज्यपाल ने दिया TMC को पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति पर श्वेत्र पत्र जारी करने का आदेश