- 1676 – ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।
- 1750 – वेनिस में कार्लो गोल्डोनि का “आईल टेट्रो कॉमिको” का प्रीमियर किया गया।
- 1789 – फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्सेलिस तक मार्च किया।
- 1793 – फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।
- 1796 – स्पेन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1864 – कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।
- 1880 – अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।
- 1910 – पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई।
- 1915 – बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।
- 1944 – फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।
- 1946 – पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
- 1948 – तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
- 1962 – जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।
- 1988 – ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
- 1989 – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।
- 1989 -तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
- 1995 – आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
- 1997 – राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- 1997 – भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।
- 1999 – भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।
- 2000 – यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।
- 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।
- 2004 – पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
- 2005 – खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।
- 2007 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।
- 2007 – परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
- 2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
- 2011 – भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।
- 2019 – उत्तर कोरिया और अमेरिका के अधिकारी स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नई परमाणु वार्ता के लिए एकत्र हुए।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सशक्तीकरण के लिए आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस के उपयोग पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
- 2020 – भारत ने सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट) का ओडिशा के समुद्री तट व्हीलर आइलैंड पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 2020 – कुवैत में आगामी आम चुनाव की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री सबाह-अल-खालिद अल सबाह की सरकार ने त्याग-पत्र दे दिया ।
- 2021 – एक रूसी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अंतरिक्ष में दुनिया की पहली फिल्म बनाने रॉकेट से अंतरिक्ष पहुंचे।
- 2021 – भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार अमरीका के स्यूकूरो मनाबे, जर्मनी के क्लॉस हैसलमैन और इटली के जॉर्जियो पारिसी को देने की घोषणा की गई।
- 2022 – अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें एक पायलट की मौत हुई।
- 2022 – पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव होने से 8 लोगों की डूबने से मौत व 20-25 लोग लापता हुए।
- 2022 – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार प्रांतों का रूस में विलय करने संबंधी कानून पर हस्ताक्षर किए।
- 2022 – केरल के पलक्कड़ जिल में दो बसों की टक्कर होने से 9 की मौत व 40 घायल हुए।
- 2023 – PM मोदी ने जोधपुर हैरिटेज स्पेशल को हरी झंडी दिखाई, 5 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
- 2023 – आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत मे शुरू हुआ , 10 टीमें , 10 मैदानों पर 48 मैच ।
- 2023 – रूसी हमले में यूक्रेन के एक गांव में 51 लोगों की मौत हुई।
- 2023 – निवेश पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के उच्च स्तरीय संयुक्त कार्य बल की 11वीं बैठक आयोजित हुई।
5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1524 – रानी दुर्गावती – भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।
- 1751 – जॉन शोर, प्रथम बैरन टेग्नमाउथ ईस्ट इंडिया कंपनी के एक ब्रिटिश अधिकारी (भारत के पूर्व महाराज्यपाल) थे।
- 1864 – सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियरे का जन्म हुआ।
- 1890 – किशोरी लाल मशरूवाला – समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी थे।
- 1902 – राम चतुर मल्लिक, ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
- 1902 – मैकडोनाल्ड्स को दुनिया के सबसे कामयाब फूड ऑपरेशन में बदलने वाले रे क्रॉक का जन्म हुआ।
- 1930 – आस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर रिची बेनो का जन्म हुआ।
- 1934 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता।
- 1940 – नर बहादुर भण्डारी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 1950 – वी वैथीलिंगम – पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री व संसद सदस्य लोकसभा।
- 1954 – गुरुदास कामत – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
- 1964 – मधुमिता बिष्ट – पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी (‘उत्तराखंड की बैडमिंटन क्वीन’)।
5 अक्टूबर को हुए निधन
- 1805 – भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
- 1937 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
- 1968 – योगेन्द्र नाथ मंडल – एक भारतीय और बाद में पाकिस्तानी नेता जो पाकिस्तान में कानून और श्रम के पहले मंत्री थे।
- 1981 – भगवतीचरण वर्मा, हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।
- 2003 – विल्सन जोन्स – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
- 2011 – स्टीव जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस टाईकून और आविष्कारक थे। वे एप्पल इंक के सह – संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
- 2019 – सदी के महान दर्शनशास्त्री कृष्णा कादकोड़ी का निधन।
- 2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 9 बार सांसद रहे रशीद मसूद का निधन।
- 2020 – गुजरात हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश अनंत दवे का 63 की आयु में निधन हुआ।
- 2021 – ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2022 – जर्मन अभिनेता, निर्देशक और लेखक (सोलो संडे) वोल्फगैंग कोहलहासे का 91 वर्ष की आयु में निधन।
- 2023 – डिक बटकस, अमेरिकी कॉलेज-प्रो फुटबॉल एचओएफ लाइनबैकर और अभिनेता (माई टू डैड्स) का 80 वर्ष की आयु में निधन।
5 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री आभानेरी महोत्सव पूर्ण (दौसा)।
- रानी दुर्गावती जयन्ती।
- श्री वी वैथीलिंगम जन्म दिवस।
- श्री नर बहादुर भण्डारी जयन्ती।
- विश्व शिक्षक दिवस।
- ‘गंगा नदी डॉल्फिन दिवस (Ganga River Dolphin Day)’
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ [Important events of 04 October 2024]