रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब राज्य सरकार को जवाब देना होगा और 5 साल का हिसाब भी देना होगा। राज्य में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर मैंने कई पत्र मुख्यमंत्री को लिखे हैं।
सरकार को पहले ही सचेत कर दिया था कि इस तरह की गड़बड़ी हो रही है। इससे खुद बचें और राज्य को भी बचाएं। मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अगर राज्य को नहीं बचाएंगे तो खुद भी उसी आग में जल जाएंगे।
उन्हें कोई बचा नहीं सकता है। बाबूलाल प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
न कहेंगे, न सहेंगे बस बदल कर रहेंगेः
उन्होंने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को हजारीबाग में हो गया। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे।
परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। यात्रा के दौरान देश के रक्षा मंत्री स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री ने इसमें भाग लिया।
देश के सभी प्रमुख नेताओं ने इसमें शिरकत की। यात्रा को ताकत और मजबूती दी। मरांडी ने कहा कि यात्रा में नारा दिया गया था, ‘ना कहेंगे ना सहेंगे बदल कर रहेंगे’। यह काफी चला। यह नारा आगे भी रहेगा।
5 साल में कई तरह के भ्रष्टाचार हुएः
मरांडी ने कहा कि 5 साल के हिसाब में कई मुद्दों पर बात होगी। साहिबगंज में अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन और अवैध ढुलाई होती रही। अवैध घाटों से भी ढुलाई होते रही।
पानी के माध्यम से रात में भी ढुलाई की गई। सूचना थी कि यहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है। इसे लेकर मैंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री ने पत्र का संज्ञान नहीं लिया।
इसे भी पढ़ें