चाईबासा, एजेंसियां। प. सिंहभूम जिले के अलग-अलग जगहों पर मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चक्रधरपुर, सोनुआ, मनोहरपुर के बाद नोवामुंडी और जगन्नाथपुर में सभा और रोड शो हुआ।
इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी महतो, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, विधायक सुखराम उरांव भी मौजूद थे।
हमारा उद्देश्य आधी आबादी को मान सम्मान देना हैः
कल्पना सोरेन ने कहा कि इस यात्रा का अर्थ आधी आबादी को मान-सम्मान और अधिकार देना है। महिलाएं पद पर न हों तो भी दिन-रात मेहनत करती हैं। वे परिवार और लोगों से स्नेह चाहती हैं।
हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना से आधी आबादी को यही मान-सम्मान और अधिकार देने का प्रयास किया है। महागठबंधन के सभी दल संगठित हैं।
भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को 27 से घटाकर 14 प्रतिशत किया। हेमंत सोरेन 27 प्रतिशत करेंगे।
कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट में कहा कि गोइलकेरा की क्रांति भूमि में आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला।
मंईयां सम्मान यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए सभी माताओं, बहनों और भाइयों को जोहार। हमारी लड़ाई झारखंड के अधिकार के लिए है। षड्यंत्र यात्रा के रूप में भाजपा ने कई नेता दूसरे राज्यों से बुला रखे हैं।
इसे भी पढ़ें
BJP की परिवर्तन यात्रा के जवाब में -झामुमो की मंईयां सम्मान यात्रा