- 1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बने।
- 1502 – अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।
- 1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
- 1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
- 1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
- 1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
- 1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
- 1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
- 1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
- 1919 – हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।
- 1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
- 1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
- 1931 – जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
- 1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
- 1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ।
- 1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
- 1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
- 1976 – ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। जिनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है।
- 1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान बम्बई से गोआ के बीच उड़ाया।
- 1987 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आज ही के दिन ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जायेगीं।
- 1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
- 1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
- 1997 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1997 – ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
- 1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
- 2003 – ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई।
- 2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
- 2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
- 2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
- 2008- शोभना भरतीय एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
- 2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
- 2009 – भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
- 2019 – भारतीय डाक विभाग ने बोसनिया-हर्जेगोविना, ब्राजील, इक्वाडोर, कजाखस्तान, लिथुआनिया और उत्तर मैसेडोनिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्पीड पोस्ट-ई एम एस को शुरू करने की घोषणा की।
- 2019 – लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया के निकट उपनगरीय इलाके के एक आवासीय विद्यालय में आग लग जाने से 23 बच्चों की मौत हो गई।
- 2019 – भारत ने कम दूरी तक मार करने वाली वंशी मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु राष्ट्र को समर्पित किया।
- 2020 – SBI ने ATM में होने वाले अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शंस में कमी लाने के मकसद से वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा को 24×7 लागू किया।
- 2020 – पहली बार वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस मनाया गया।
- 2021 – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2021 – झारखंड में करमा विसर्जन करने गईं सात लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हुई।
- 2022 – चीन के गुइझोऊ प्रांत में भयंकर सड़क दुर्घटना में 27 लोगों की मौत व 20 अन्य घायल हुए।
- 2022 – ताइवान में लगभग 24 घंटों में तीन बड़े भूकंप ( 6.4, 6.8 और फिर 7.2 तीव्रता) आए जिनमें काफी तबाही हुई तथा जापान ने सुनामी अलर्ट जारी किया।
- 2023 – संसद के विशेष सत्र के बीच हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 33 फीसदी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी गई।
- 2023 – आदित्य-एल1 ने अपना वैज्ञानिक प्रयोग शुरू किया।
- 2023 – पुरानी संसद में मोदी जी ने 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी।
- 2023 – एएआई ने निरीक्षण बेड़े में दो नए बी-360 विमान शामिल किए।
18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1883 – मदनलाल धींगड़ा- भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे।
- 1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।
- 1906 – हास्य रचनाओं के प्रसिद्ध भारतीय महाकवि काका हाथरसी का जन्म हुआ।
- 1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
- 1946 – रवि एस नाइक भारत के गोवा में एक पूर्व मुख्यमंत्री ।
- 1950 – अभिनेत्री शबाना आजमी का हैदराबाद में जन्म हुआ।
- 1957 – श्रीमति स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव।
- 1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता ।
- 1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री ।
- 1989 – भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म हुआ।
18 सितंबर को हुए निधन
- 1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
- 1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
- 1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
- 1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
- 1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
- 1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
- 1977 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
- 1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश व पूर्व उपराष्ट्रपति।
- 1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।
- 2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 2019 – हॉरर फिल्मों को नई दिशा देने वाले श्याम रामसे का निधन।
- 2021 – मनोरमा महापात्रा एक भारतीय लेखक, कवि और संपादक थीं।
- 2023 – हॉल ऑफ फेम हॉकी खिलाड़ी हेनरी बूचा का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 2023 – ब्राज़ीली फुटबॉल खिलाड़ी मरिन्हो पेरेस (76) का निधन हुआ।
18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गुरु श्री अमरदास जी ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।
- अदृश्य खण्डग्रास चन्द्रग्रहण (सूतक आदि नियम अमान्य)।
- मेला श्री गोगाजी (मैड़ी)।
- मेला श्री गोइंदवाल सा. (तरनतारन , पं.)।
- श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती।
- श्री भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस।
- श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस।
- हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज)।
- विश्व जल निगरानी दिवस।
- अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस।
- विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें