- 1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
- 1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
- 1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
- 1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम ‘द रेडियो डाइजेस्ट’ शुरू हुआ।
- 1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
- 1939 – जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुअा।
- 1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
- 1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
- 1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
- 1956 – राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
- 1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
- 1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
- 1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
- 1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
- 1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
- 1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
- 1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998 – विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब ‘हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
- 2000 – चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 2003 – लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
- 2004 – पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
- 2007 – फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
- 2008 – वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
- 2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
- 2009 – वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
- 2009 – सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
- 2009 – लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
- 2019 – देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।
- 2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
- 2019 – लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
- 2020 – भारत – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।
- 2020 – कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।
- 2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती के अवसर पर ₹125 का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।
- 2021 – भारत – कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास “काज़इंड-21” ट्रेनिंग नोड आयशा बीबी कजाकिस्तान में शुरू हुआ।
- 2022 – श्रीलंका सरकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच दो अरब 90 करोड डॉलर के ऋण के लिए समझौता हुआ।
- 2022 – केरल के कोच्चि में पीएम मोदी ने मेट्रो रेल फेज-2* कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं शिलान्यास और उद्घाटन किया।
1 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1886 – के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
- 1895 – चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार ।
- 1896 – अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जिन्हें स्वामी श्रील भक्तिवेदांत प्रभुपाद के नाम से भी जाना जाता है, सनातन हिन्दू धर्म के एक प्रसिद्ध गौडीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
- 1901 – लक्ष्मी नारायण उपाध्याय – एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।
- 1908 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
- 1909 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।
- 1921 – माधव मंत्री – भारतीय क्रिकेटर ।
- 1921 – ललई सिंह यादव सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
- 1923 – हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
- 1926 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1927 -राही मासूम रज़ा – बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1930 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
- 1933 -दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
- 1947 – पी. ए. संगमा – भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
- 1949 – पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 1949 – राधा मोहन सिंह – भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।
- 1952 – डॉ. राजकुमार रंजन सिंह – भारत के मानव संसाधन विकास मंत्री बने।
- 1959 – नंदन बाल एक भारतीय टेनिस कोच और पूर्व पेशेवर खिलाड़ी।
- 1970 – पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।
- 1973 – राम कपूर, भारतीय अभिनेता।
- 1977 – आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
- 1982 – यामिनी रेड्डी – एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना।
1 सितंबर को हुए निधन
- 1574 – गुरु अमरदास – सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}।
- 1942 – वैकटा रेड्डी नायडू – एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
- 2006 – एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
- 2018 – तरुणसागर – भारतीय जैन साधु।
- 2020 – पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली का निधन।
- 2021 – सैय्यद अली शाह गिलानी (92) एक पूर्व कश्मीरी अलगाववादी हुर्रियत नेता थे।
1 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गुरु श्री अमरदास पुण्य दिवस (01 सितम्बर 1574 , कन्फर्म कर लें )।
- अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जयन्ती (127वीं)।
- भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस।
- गुटनिरपेक्ष दिवस।
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week , 01 से 07 सितम्बर)।
- पोषण माह (सितम्बर , 2018 से ).
- Japan Dolphins Day(Not confirmed).
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें