दिनांक -13 अगस्त 2024
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2081)
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी सुबह 09:31 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – विशाखा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात अनुराधा
योग – ब्रह्म शाम 04:34 तक तत्पश्चात इन्द्र
राहुकाल – शाम 03:57 से शाम 05:33 तक
सूर्योदय -05:27
सूर्यास्त- 06:08
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण-मंगला गौरी पूजन
विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
कब से लग रहा है मघा नक्षत्र | मघा के जल से अनेको बीमारियो का होता है शमन
पिसा आटा
ये जो तैयार चक्कियों का आटा ले आते हो, बासी और 8 दिन के बाद तो एक्सपायर्ड(expired) होने लगता है |
आज पिसा.. 8 दिन में खत्म होना चाहिए | चक्की में ना जाने कब पिसा, होलसेलर के पास कब आया रिटेल वाले के पास कब आया एकदम पतला आटा आंतों को चिपका दे | लेकिन ये जो रस है, एलोविरा का रस, आँवले का रस ये आंतों को साफ कर देता है |
शिवलिंग के दर्शन हेतु
शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |
इसे भी पढ़ें