नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी की कीमतों में आज बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 663 रुपए बढ़कर 68,794 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 68,131 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं एक किलो चांदी 929 रुपए चढ़कर 82,200 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 81271 रुपए किलो प्रति पर थी।
इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें