पटना, एजेंसियां। बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। उनकी जगह दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
एनडीए में नीतीश कुमार के शामिल होने के बाद पार्टी ने सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया था। इसके बाद से ही चर्चा थी कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जायेगी।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर शीर्ष नेतृत्व की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जायसवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद।
कौन हैं दिलीप जायसवाल
दिलीप जायसवाल मूल रूप से खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। 23 मार्च 2023 को दिलीप त्रिस्तरी पंचायत क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य रूप में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं।
बिहार बीजेपी के लंबे समय तक कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी के बाद अब वैश्य नेता को भाजपा की कमान सौंपी गई है।
वैसे सम्राट चौधरी पहले वैश्य में कलवाड़ समुदाय के संजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।
वर्तमान में दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री हैं। जायसवाल जब छात्र थे तब से बीजेपी की राजनीति कर रहे हैं. वे सिक्किम बीजेपी के प्रभारी भी हैं।
सम्राट चौधरी अब रहेंगे सिर्फ उपमुख्यमंत्री
भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री भी थे। वहीं अब पार्टी ने सम्राट चौधरी की भूमिका सरकार में तय कर दी है।
बता दें बीजेपी ने 23 मार्च 2023 को सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का दायित्व सौंपा था। जिसके तहत बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष उन्हें चुना गया था। उस वक्त सम्राट चौधरी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे।
इसे भी पढ़ें