- 1614 – जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा का स्वागत किया।
- 1757 – हस्टेनबेक पर लड़ाई: फ्रांसीसी सेना कम्बरलैंड के राजा से हार गई।
- 1760 – ऑस्ट्रियाई सैनिकों ने फोर्ट ग्लैट्ज़ सिलेसिया पर कब्जा कर लिया।
- 1788 – न्यूयॉर्क अमेरिका का 11वां राज्य बना।
- 1803 – इंग्लैंड में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच वैगॉन्वे खोला गया।
- 1805 – मॉलिस और कैम्पानिया, इटली में भूकंप से लगभग 5,573 लोगों की मौत हो गई।
- 1826 – लिथुआनिया की हिंसा में कई यहूदी मरे।
- 1835 – हवाई में पहला गन्ना बागान शुरू हुआ।
- 1858 – बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए पहले यहूदी व्यक्ति थे।
- 1876 – कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई।
- 1933 – विश्व आर्थिक सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय रजत समझौते पर लंदन में हस्ताक्षर किए गए।
- 1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
- 1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।
- 1953 – कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा में सफल क्रांति की शुरुआत हुई।
- 1956 – मिस्त्र ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया।
- 1965 – मालदीव ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ।
- 1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
- 1993 – दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 66 यात्री मारे गए।
- 1994 – तुर्की की वायु सेना ने इराक के कुर्द में हवाई हमले किये, जिसमें 70 लोगों की मौत हुई।
- 1997 – श्रीलंका ने ‘एशिया कप’ जीता ।
- 1997 – खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।
- 1998 – महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
- 1998 – एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।
- 2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
- 2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
- 2002 – प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
- 2004 – ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की।
- 2004 – अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
- 2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
- 2006 – लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
- 2007 – पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
- 2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
- 2008 – गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।
- 2009 – भारत न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना।
- 2012 – सीरिया में हुई हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए।
- 2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 मारे गए।
- 2014 – भारत सरकार की My Gov पहल नामक नागरिक केन्द्रित प्लेटफॉर्म की शुरूआत की गई।
- 2019 – नेता बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2019 – चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया।
- 2020 – भारत से बांग्लादेश के लिए पहली बार कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू की गई।
- 2020 – मालदीव ने अपना 55वां स्थापन दिवस मनाया।
- 2021 – कर्नाटक के राज्यपाल ने मुख्य्मंत्री बी.एस येदियुरप्पा का इस्तीफा स्वीकार किया।
- 2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
- 2022 – लोकसभा ने परिवार अदालत संशोधन विधेयक 2022 ध्वनि मत से पारित किया।
- 2022 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 28,732 करोड़ रुपये के हथियार खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।
- 2022 – ‘आत्मनिर्भर भारत’: आईडेक्स-डीआईओ ने रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- 2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र – ‘भारत मंडपम्’ का लोकार्पण किया।
- 2023 – लोकसभा में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 पारित हुआ।
- 2023 – विश्व की सबसे बड़ी कार्यालय इमारत – सूरत डायमंड बोर्स, 660,000 वर्ग मीटर में (पेंटागन से भी बड़ी) का अनावरण सूरत, भारत में आर्किटेक्चरल स्टूडियो मॉर्फोजेनेसिस द्वारा किया गया।
26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1844 – भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।
- 1856 – आयरलैंड के आलोचक और प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज बरनार्ड शॉ का जन्म हुआ।
- 1874 – छत्रपति साहू महाराज – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
- 1904 – मालती देवी चौधरी (नी सेन) एक भारतीय नागरिक अधिकार और स्वतंत्रता कार्यकर्ता और गांधीवादी थीं ।
- 1914 – विद्यावती ‘कोकिल’ – भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
- 1915 – कृष्ण पट्टाभि जोयीस भारत के एक योगाचार्य थे जिन्होने अष्टांग विन्यास योग नामक योग की शैली का विकास किया।
- 1972 – जुगल हंसराज हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
- 1986 – मुग्धा गोडसे एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करती हैं।
- 1989 – दीपिका सिंह एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है।
26 जुलाई को हुए निधन
- 1686 – फ़्रांसीसी लेखक और कवि पियर कोर्नी का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
- 1925 – अमेरिकी ओरेटर और राजनेता विलियम जेनिंग्स ब्रायन का निधन।
- 1926 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ, वकील और व्यापारी रॉबर्ट टॉड लिंकन का निधन।
- 1952 – एवा पेरोन अर्जन्टीना के अधिनायक हुआन डोमिन्गो पेरान कि पत्नी थी।।
- 1966 – वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
- 1971 – अमेरिकी फोटोग्राफर डायने अरबस का निधन।
- 1973 – स्विस-अमेरिकी इंजीनियर और शिक्षक हंस अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन।
- 1983 – सत्य नारायण सिन्हा मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
- 2013 – सॉन्ग जॅ-की दक्षिण कोरियाई मानव अधिकार कार्यकर्ता / नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।
- 2013 – उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) को भारत सरकार द्वारा सन १९८४ में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
- 2020 – दो बार ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का पेरिस / फ्रांस में 104 वर्ष की आयु में निधन।
- 2021 – कन्नड़ की जानी मानी एक्ट्रेस जयंती का निधन हुआ।
- 2022 – पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भांगड़ा स्टार सिंगर बलविंदर सफरी (63) का निधन हुआ।
- 2022 – बंगाल में एक रुपये के डॉक्टर’ के नाम से लोकप्रिय पद्मश्री से सम्मानित डॉ सुशोवन बंधोपाध्याय (84) का निधन हुआ।
- 2023 – जर्मन लेखक मार्टिन वालसर (96) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी संगीतकार रैंडी मीज़नर (77) का निधन हुआ।
- 2023 – आयरिश गायक-गीतकार सिनीड ओ’कॉनर (56) का निधन हुआ।
- 2023 – लोकप्रिय पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा (65) का निधन हुआ।
26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री रामजीबाबा पुण्यतिथी – मोर्शी (अमरावती)।
- प्रमुख शिक्षाविद् श्री गुरुदास बनर्जी जयन्ती।
- योगाचार्य श्री कृष्ण पट्टाभि जोयीस जयन्ती।
- श्री उबैद सिद्दिकी (जीवविज्ञानी) स्मृति दिवस।
- कारगिल विजय दिवस ( कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस )।
नोट : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें