- 1689 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1722 – फादर्स रैली वार (1722-25) मेन और मैसाचुसेट्स सीमा के साथ आरम्भ हुआ।
- 1759 – 7 साल युद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना ने फ्रेंच से फोर्ट नीयाग्रा पर कब्जा कर लिया।
- 1813 – भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित हुई।
- 1814 – नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को मात दी।
- 1837 – इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
- 1854 – वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
- 1894 – चीन के तट पर जापान के आक्रमण के साथ ही दोनों देशों के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
- 1909 – बार्सिलोना शहर में श्रमिकों ने विद्रोह आरम्भ किया।
- 1938 – फ़िलिस्तीन की एक मंडी में दो बम विस्फोटों में 62 असैनिक मारे गये और लगभग 100 अन्य घायल हो गये।
- 1957 – कनाडा में वाटरलू विश्वविद्यालय ओंटारियो शहर में स्थापित किया गया।
- 1963 – अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1973 – सोवियत संघ ने अंतरिक्ष यान मार्स 5 का प्रक्षेपण किया।
- 1977 – नीलम संजीव रेड्डी देश के छठे राष्ट्रपति बने।
- 1978 – दुनिया की पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्महैम शहर में हुआ।
- 1982 – जैल सिंह देश के 7वें राष्ट्रपति बने।
- 1987 – रंगास्वामी वेंकटरमण आठवें राष्ट्रपति बने।
- 1992 – एस. डी. शर्मा देश के नौवें राष्ट्रपति बने।
- 1993 – जायोनी शासन के सैनिकों ने दोबारा दक्षिणी लेबनान पर जल थल और वायु आक्रमण किया।
- 1994 – जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये और 46 बर्षों से चल रहे युद्ध की समाप्ति हुई।
- 1994 – चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
- 1997 – के. आर. नारायणन देश के 10वें राष्ट्रपति बने।
- 2000 – एयर फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 113 लोगों की मौत हुई।
- 2001 – कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
- 2004 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
- 2007 – प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2008 – उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
- 2017 – गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।
- 2019 – ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के तीन नेताओं को अपनी कैबिनेट में शामिल किया।
- 2019 – स्कैलफुट घोंघा (सी पैंगोलिन) – क्राइसोमालोन स्क्वैम्फरम गहरे समुद्र के खनन के कारण लुप्तप्राय प्रजातियों में पहली प्रजाति बन गई।
- 2020 – भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटों में फिर करीब 49 हजार मरीज बढ़े।
- 2021 – तेलंगाना के काकतीय रुद्रेश्वर – रामप्पा मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया ।
- 2021 – हिमाचल के किन्नौर में भू-स्खलन के बाद पुल टूटने से दिल्ली-NCR के 9 पर्यटकों की मौत 3 घायल हुए।
- 2021 – ट्यूनीशिया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कैस सईद ने प्रधानमंत्री हिकेम मेचिची को बर्खास्त किया।
- 2022 – श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भारत देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (मैं ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आजाद भारत में हुआ)।
- 2022 – उत्तरप्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों की भीषण भिड़ंत में 8 यात्रियों की मौत हुई व दर्जनों घायल हुए।
- 2022 – मीडिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की कि म्यांमा में सैन्य अधिकारियों ने लोकतंत्र समर्थक 4 कार्यकर्ताओं को आतंकवादियों को मदद करने के आरोप में फांसी दी।
- 2022 – श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति कार्यालय फिर खुल गया।
- 2022 – भारत और बांग्लादेश में वीजा प्रक्रिया और सरल बनाने पर सहमति बनी।
- 2022 – कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी से भारतीय मूल के 2 लोगों समेत कई की मौत हुई।
- 2022 – शेख अहमद नवाफ अल अहमद अल-सबा को कुवैत के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
- 2023 – एस फांगनोन कोन्याक नगालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सदस्य बनीं।
- 2023 – श्री अमित शाह ने लोक सभा में बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 पर चर्चा का जवाब दिया व विधेयक को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।
- 2023 – अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एम्मेट टिल और मैमी टिल-मोबले राष्ट्रीय स्मारक की स्थापना की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
- 2023 – UAE के विदेश व्यापार मंत्री डॉ थानी अल जायोदी को डब्ल्यूटीओ के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1894- परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक।
- 1920 – गोविंद नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- 1922 – श्यामाचरण दुबे – भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार।
- 1929 – सोमनाथ चटर्जी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
- 1956 – फ्रांसिस अर्नोल्ड एक अमेरिकी वैज्ञानिक और इंजीनियर।
- 1966 – हरसिमरत कौर बादल – भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा।
25 जुलाई को हुए निधन
- 1880 – गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
- 1956 – गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
- 1981 – मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर व सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, दुर्गापुर के निदेशक थे।
- 2012 – समाजसेवी चौधरी हरमोहन सिंह यादव , यादव समुदाय के कद्दावर नेता थे (शौर्य चक्र से सम्मानित)।
- 2012 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
- 2020 – अमेरिकी अभिनेता और मार्शल आर्ट्स कलाकार जॉन सेक्सन (83) का निधन हुआ।
- 2022 – उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल (77) का निधन हुआ।
- 2023 – पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी से भाजपा के विधायक बिष्णु पद रे (61) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक बो गोल्डमन (90) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी पटकथा लेखक जूलियन बैरी (92) का निधन हुआ।
- 2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी जॉन क्रिस्टोफर लुजैक जूनियर (98) का निधन हुआ।
- 2023 – वरिष्ठ पत्रकार – लेखक शिरीष काणेकर (80) का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हुआ।
25 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस।
- श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती।
- श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस।
- श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस।
- विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day)।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें