सीएम बोले-अब राजमहल संभल जायेगा
रांची। भाजपा के कद्दावर नेता हेमलालू मुर्मू की झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी हो गयी है। मंगलवार को मुर्मू ने झामुमो का दामन थाम लिया है। उन्होंने 8 साल बाद घर वापसी की है। वह साल 2014 में भाजपा में शामिल हो गये थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो का झंडा ओढ़ा कर हेमलालू मुर्मू को पार्टी में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा की राजमहल लोकसभा में एक अच्छा नेता की जरूरत को पूरा करने वाला मिल गया। बता दें कि जब वह भाजपा में थे तो बरहेट से भाजपा ने उन्हें लोकसभा और विधानसभा का भी चुनाव लड़ाया था। लेकिन सफलता नहीं मिली। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बरहेट से टिकट नहीं दिया। इसके बाद वे भाजपा दूर-दूर रहने लगे थे। फरवरी में झामुमो के स्थापना दिवस में ही झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने की बात चल रही थी लेकिन किसी कारणवश स्थगित हो गई। हेमलाल मुर्मू की वापसी लोबिन हेंब्रम की मुश्किलें बढ़ा सकती है। अब जबकि हेमलाल मुर्मू की वापसी हो गई है तो झामुमो की तरफ से लोबिन हेंब्रम को साफ संदेश चला गया है कि अगर आपको झामुमो में ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप भाजपा की तरफ रूख कर सकते हैं। अब संथाल में हेमलाल मुर्मू जैसे नेता की वापसी हो गई है जो आपकी जगह भरेगा। गौरतलब है कि लोबिन हेंब्रम हमेशा ही हेमंत सोरेन के खिलाफ बोलते दिखे हैं। उनकी कई नीतियों का वह विरोध करते दिखे हैं।