रांची। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने रामगढ़ एसपी का तबादला कर दिया है। डीजीपी ने रामगढ़ टाउन थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया है। इसका आदेश 22 जुलाई को जारी कर दिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करने का निर्देश दिया जाता है।
डीजीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 जुलाई, 2024 को एएसआइ राहुल कुमार सिंह (यातायात रामगढ़) की अस्वभाविक रूप से मृत्यु हो गई है।
आरोप लग रहे हैं कि उक्त एएसआइ की रामगढ़ टाउन थाना में पदस्थापन के दौरान प्रभारी रामगढ़ टाउन थाना पुलिस निरीक्षक अजय कुमार साहु द्वारा लगातार किसी प्रकार का दबाव बनाया जा रहा था, जिसके कारण उनकी जान चली गई।
इस आलोक में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार साहु (प्रभारी रामगढ़ टाउन थाना) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। आदेशित किया जाता है कि इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 1 सप्ताह के अंदर समर्पित करें।
इसे भी पढ़ें