- 648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई।
- 1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता।
- 1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी ऑफ ट्रेडिेग का गठन किया।
- 1706 – स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की संधि ने राष्ट्रीय विधायिकाओं द्वारा अनुसमर्थन के लिए लंदन में सहमत की।
- 1729 – ब्राजील के एक मिनास गेराज में हीरे पाए गए।
- 1731 – स्पेन ने विएना की संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।
- 1802 – जीए लांग ने वियतनाम के अपने एकीकरण को पूरा करने के लिए हनोई पर कब्जा किया।
- 1808 – फ्रेंच जनरल ड्यूपॉन्ट बेलेन की लड़ाई के बाद स्पेनिश अनियमित ताकतों को आत्मसमर्पण कर दिया।
- 1873 – सर बेंजामिन पाइन नताल के कॉलोनी के लेफ्टिनेंट – गवर्नर बनाये गए।
- 1905 – टाफ़्ट-कत्सुरु गुप्त समझौता हुआ।
- 1918 – अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत।
- 1947 – भारत का राष्ट्रीय ध्वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था।
- 1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया।
- 1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
- 2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
- 2001 – शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
- 2001- समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे।
- 2004 – शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।
- 2005 – आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।
- 2008 – पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।
- 2009 – 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।
- 2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है।
- 2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।
- 2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने।
- 2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।
- 2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।
- 2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया।
- 2019 – भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले #चन्द्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
- 2019 – शिवा थापा प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने ।
- 2020 – दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह निजी ऑपरेटर ‘स्पेसएक्स’ द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
- 2020 – निकारागुआ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वाँ देश बन गया ।
- 2020 – विश्व व्यापार संगठन (WTO) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को ‘ऑब्जर्वर’ का दर्जा दिए जाने की घोषणा की ।
- 2020 – ओडिशा के बालेश्वर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) में पिछले 15, 16 जुलाई को ध्रुवास्त्र एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया गया, जिसका वीडियो 22 जुलाई को साझा किया।
- 2021 – ट्यूनिशिया में भूमध्य सागर तट के पास एक जहाज में सवार 17 अप्रवासी बांग्लादेशी डूब गए जबकि 380 को बचा लिया गया।
- 2021 – मध्य चीन में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 33 हुईऔर आठ लोग लापता।
- 2022 – रूस-यूक्रेन ने अनाज की सप्लाई को लेकर ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ समझौते पर दस्तखत किए।
- 2022 – ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
- 2022 – मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बना।
- 2023 – अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया।
- 2023 – 32 साल की शानदार सेवा पूरी करने के बाद भारतीय नौसेना जहाज कृपाण को सेवामुक्त कर दिया गया व उपहार स्वरुप वियतनाम को सौंपा गया।
- 2023 – आंध्र प्रदेश में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर से 6 यात्रियों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
- 2023 – प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
- 1894 – सरदार तेजा सिंह अकरपुरी – पहली लोकसभा के सदस्य।
- 1898 – विनायकराव पटवर्धन – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।
- 1923 – मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।
- 1930 – श्रीराम शंकर अभयंकर बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए विख्यात भारतीय गणितज्ञ।
- 1933 – हिम्मत शाह – भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार।
- 1949 – रीता बहुगुणा जोशी – पूर्व विधायिका उत्तर प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एच. एन. बहुगुणा की बेटी व संसद सदस्य लोकसभा 2019।
- 1953 – मज़हर ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
- 1959 – अनंत कुमार – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1965 – संदीप पांडेय – ‘रेमन मैगसेसे पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।
- 1970 – देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।
22 जुलाई को हुए निधन
- 1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
- 1933 – यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त – भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
- 1968 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।
- 2013 – चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये उत्तर प्रदेश से थे।
- 22 – प्रसिद्ध वरिष्ठ मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे उर्फ नंदा खरे (76) का लंबी बीमारी के चलते पुणे में निधन हुआ।
- 2023 – विंसेंट हिल एक अंग्रेजी पारंपरिक पॉप गायक (89) का निधन हुआ।
- 2023 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गुंथर हरमन (83) का निधन हुआ।
22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- श्री महावीर शासन /वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा )।
- श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी)।
- श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि।
- श्री विठ्ठल – रुक्मिणी देवस्थान यात्रा – धापेवाडा (नागपूर)।
- युग परिवर्तन दिवस (जैन)।
- श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस।
- महान गायक श्री मुकेश जयन्ती।
- राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।
- विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day)।
- राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day)।
- पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।
नोट: यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
इसे भी पढ़ें