Wednesday, October 22, 2025

IPL 2025 : प्लेऑफ पक्की कर चुकी गुजरात आज भिड़ेगी लखनऊ से [Gujarat, which has already secured playoffs, will clash with Lucknow today]

- Advertisement -

IPL 2025 :

अहमदाबाद,एजेंसियां। IPL 2025 का 64वां मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जहां गुजरात के लिए प्लेऑफ से पहले आत्मविश्वास और लय बनाए रखने का मौका है, वहीं लखनऊ के लिए सम्मान बचाने का मौका होगा।

IPL 2025 : लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहरः

गुजरात टाइटंस इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आई है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम अब तक 18 अंक हासिल कर चुकी है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर निराशाजनक रहा है। 12 में से सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली लखनऊ की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

IPL 2025 : पिच रिपोर्ट : स्पिनर्स निभाएंगे अहम भूमिकाः

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को शुरुआती मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाजों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। यहां काली मिट्टी, लाल मिट्टी और उनके मिश्रण से बनी अलग-अलग पिचें होती हैं, जिससे हर मैच की स्थिति अलग हो सकती है। दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना रहती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

IPL 2025 : हेड-टू-हेड में गुजरात का पलड़ा भारीः

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से चार बार गुजरात ने बाजी मारी है, जबकि लखनऊ सिर्फ दो मुकाबले जीत सकी है। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से भी गुजरात का पलड़ा भारी नजर आता है।

IPL 2025 : कौन मारेगा बाजी?

आज के मुकाबले में सबकी निगाहें गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों पर होंगी, जिन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर लखनऊ चाहेगी कि उसका कोई बल्लेबाज इस सीजन की विदाई एक शानदार जीत के साथ करे। मैच का रोमांच चरम पर होगा और दर्शकों को एक और शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि आंकड़े और परिस्थितियां किस टीम के पक्ष में जाती हैं।

IPL 2025 : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, राशिद खान, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, रवि श्रीनिवासन, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर : साई सुदर्शन।

लखनऊ सुपर जाइंट्स : ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, विलियम ओरूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर : शार्दुल ठाकुर।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Rawalpindi Test: रावलपिंडी टेस्ट में साउथ अफ्रीका 148 रन से पीछे, स्टब्स-जॉर्जी की हाफ सेंचुरी; पाकिस्तान ने पहली पारी...

Rawalpindi Test: रावलपिंडी, एजेंसियां। रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 185 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी पाकिस्तान के...

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

Neeraj Chopra: नई दिल्ली,एजेंसियां। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल...

Women’s ODI World Cup: पाकिस्तान विमेंस वनडे वर्ल्ड कप से बाहर, साउथ अफ्रीका ने 150 रन से हराया, अब...

Women's ODI World Cup: कोलंबो, एजेंसियां। पाकिस्तान की टीम विमेंस वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। टीम को साउथ अफ्रीका के सामने...

Diwali economy boost: इस दिवाली, चीनी प्रोडक्ट कम बिके, 87% लोगों ने स्वदेशी सामान खरीदा दिवाली पर ₹6.05 लाख...

Diwali economy boost: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस बार दिवाली फेस्टिव ट्रेड 25% बढ़कर 6.05 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से 5.40 लाख करोड़...

Chhath Mahaparva: छठ महापर्व पर रांची में बदलेंगी ट्रैफिक, भारी वाहनों की नो एंट्री

Chhath Mahaparva: रांची। छठ महापर्व को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।...

Chhath Ghats: छठ घाटों पर नाम लिखना या जगह छेकना पड़ सकता है भारी, चेतावनी जारी

Chhath Ghats: रांची। रांची में छठ पूजा मनाने वालों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रांची नगर निगम (RMC) ने छठ घाटों पर नाम लिखना,...

JEE Mains 2026: एनटीए ने सेशन 1 और 2 की तारीखें घोषित, रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू

JEE Mains 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Mains 2026 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 1 और सेशन 2...

Meta launches new features: Meta ने लॉन्च किए नए फीचर्स, WhatsApp और Instagram पर चैटिंग होगी अब और सुरक्षित

Meta launches new features: नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स WhatsApp, Instagram, Facebook...
spot_img

Related Articles

Popular Categories