Thursday, October 23, 2025

SBI manager : बेंगलुरु में SBI मैनेजर और ग्राहक में भाषा को लेकर छिड़ी जंग, बोलीं – ‘ये भारत है और मैं हिंदी बोलूंगी’ [In Bangalore, SBI manager and customer got into a fight over language, she said – ‘This is India and I will speak Hindi’]

- Advertisement -

SBI manager :

बेंगलुरु, एजेंसियां। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के चंदपुरा स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की एक शाखा में भाषा को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक ग्राहक और महिला बैंक मैनेजर के बीच कन्नड़ और हिंदी को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है। ग्राहक का आरोप था कि चूंकि यह कर्नाटक है, इसलिए बैंक कर्मचारी को कन्नड़ भाषा में ही बात करनी चाहिए, जबकि महिला अधिकारी ने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “ये भारत है और मैं हिंदी बोलूंगी।”

SBI manager : कैसे हुआ विवाद की शुरुआत ?

विवाद उस समय शुरू हुआ जब ग्राहक ने मैनेजर से बात करते हुए बार-बार कन्नड़ भाषा अपनाने की जिद की। उसने कहा, “यह कर्नाटक है, मैडम, यहां हिंदी नहीं चलेगी।” जवाब में बैंक मैनेजर ने कहा, “तो? यह भारत है। मैं हिंदी में बात करूंगी, आपने मुझे नौकरी नहीं दी।” वीडियो में दोनों के बीच तकरार लगातार बढ़ती दिख रही है, जहां ग्राहक कहता है “पहले कन्नड़,” और अधिकारी साफ कहती हैं, “नहीं, मैं हिंदी बोलूंगी।”

SBI manager : सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ यूजर्स महिला अधिकारी के जवाब की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ कन्नड़ भाषा के सम्मान की बात कर रहे हैं। यह घटना “नम्मा कर्नाटक बनाम हमारी हिंदी” जैसी बहस को हवा दे रही है, जिसमें क्षेत्रीय पहचान और राष्ट्रीय भाषा को लेकर टकराव सामने आ रहा है। फिलहाल बैंक प्रशासन या स्थानीय प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें

SBI Recruitment 2025: एसबीआई में मैनेजर और एफएलसी पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories