Thursday, October 23, 2025

IPL 2025 : प्लेऑफ की जंग में आज मुंबई और दिल्ली आमने-सामने [Prohibitory orders have been imposed at these places in Ranchi regarding UPSC PT]

- Advertisement -

IPL 2025 :

मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अंतिम स्थान के लिए संघर्ष कर रही हैं। फिलहाल मुंबई इंडियंस (MI) 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है।

ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” जैसा है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ में मज़बूत दावेदार बन जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर लगभग खत्म हो सकता है।

IPL 2025 : वानखेड़े की पिच का मिजाजः

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है। लाल मिट्टी से बनी इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। छोटी बाउंड्री और सपाट पिच बल्लेबाजों को चौके-छक्के लगाने का मौका देती है। यहां 180-200 रन के लक्ष्य को भी चेज करना मुमकिन है। तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग और उछाल मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।

IPL 2025 : हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारीः

IPL इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें MI ने 20 बार जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में बाज़ी मारी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 10 मुकाबलों में मुंबई ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली केवल 3 बार जीत सकी है।
संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस (MI) : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

IPL 2025 :

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, फाफ डुप्लेसिस, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

इसे भी पढ़ें

मुंबई ने IPL 2025 में पहला मैच जीता, कोलकाता को 8 विकेट से हराया 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories