Sunday, October 19, 2025

IAS officer Vinay Chaubey : कैसे फंस गये झारखंड के IAS अफसर विनय चौबे [How Jharkhand’s IAS officer Vinay Chaubey got trapped]

- Advertisement -

IAS officer Vinay Chaubey :

रांची। 1999 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय चौबे झारखंड कैडर के पांचवें आईएएस अधिकारी हैं, जो करप्शन के मामले में जेल गए हैं। इन पर कथित तौर झारखंड में शराब घोटाले में शामिल होने आरोप है। शराब घोटाला मामले में इन पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज है। हालांकि बताया यह जा रहा है कि विनय चौबे इस मामले में नाहक ही फंस गये हैं। गड़बड़ी छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने की है, लेकिन शराब सिंडीकेट की साजिश में झारखंड के अधिकारी फंस गये हैं।

IAS officer Vinay Chaubey : 3 जून तक जेल में ही रहेंगेः

बताते चलें कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ एसीबी की ओर से 6 घंटे की पूछताछ के बाद होटवार स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इनके साथ संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी जेल भेजा गया है। दोनों 14 दिनों तक जेल में रहेंगे। एसीबी की ओर से पूछताछ के लिए रिमांड नहीं मांगा गया है। 3 मई को जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अब आपको बताते हैं कि आखिर विनय चौबे इस मामले में कैसे फंस गये और उन्हें जेल जाना पड़ा…

IAS विनय चौबे पर आरोप है कि अपने लोगों को टेंडर दिलाने के लिए उन्होंने सिंडिकेट के साथ मिल कर टेंडर की शर्तें ही बदल दी। देशी-विदेशी शराब का टेंडर सिंडिकेट के लोगों को दिलवाने के लिए झारखंड आबकारी नीति में फेरबदल किया गया और झारखंड सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड के तत्कालीन प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह के विरुद्ध रायपुर के आर्थिक अपराध अन्वेषण यानी ईओडब्ल्यू में भी मामला दर्ज है। चौबे पर साजिश के तहत जालसाजी, धोखाधड़ी से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

IAS officer Vinay Chaubey : रांची के विकास सिंह ने दर्ज कराई शिकायतः

रांची के अरगोड़ा निवासी विकास सिंह की शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू रायपुर के इंस्पेक्टर बृजेश कुशवाहा ने यह प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी में छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी तत्कालीन संयुक्त सचिव अनिल टुटेजा, अरुणपति त्रिपाठी, अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, प्लेसमेंट एजेंसी मेसर्स सुमित फैसिलिटीज के संचालक विधु गुप्ता व मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनी, शराब आपूर्ति करने वाली एजेंसियों व अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।

7 सितंबर, 2024 को दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अनिल टुटेजा, आईटीएस के तत्कालीन प्रबंध संचालक अरुण पति त्रिपाठी व उनके सिंडिकेट ने झारखंड के अफसरों संग षडयंत्र कर झारखंड की आबकारी नीति में फेरबदल किया।

IAS officer Vinay Chaubey : ईडी भी मनी लान्ड्रिंग के तहत दर्ज कर सकता है केसः

छत्तीसगढ़ एसीबी में 20 मई 2025 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर भी ईडी मनी लान्ड्रिंग के तहत ईसीआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर सकता है। ईडी ने इससे पहले छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध इकाई में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गत वर्ष ईसीआइआर किया था।
ईडी ने तब जांच के दौरान आईएएस विनय कुमार चौबे व संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों के आइफोन जब्त किए थे। ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे, जिसकी ईडी जांच कर रही है।

IAS officer Vinay Chaubey : ईओडब्ल्यू ने की है सीबीआइ से जांच की अनुशंसाः

शराब घोटाला प्रकरण में रायपुर की आर्थिक अपराध इकाई में दर्ज केस में जल्द ही सीबीआई की भी एंट्री होगी। ईओडब्ल्यू ने सीबीआई से इसकी अनुशंसा की है और उक्त केस की जांच करने का आग्रह किया है। इससे संबंधित दस्तावेज भी ईओडब्ल्यू ने सीबीआई मुख्यालय को भेजा था। बताया जा रहा है कि झारखंड में शराब घोटाला केस में सीबीआई जांच होगी। इसकी तैयारी चल रही है। बहरहाल जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि झारखंड के ये अधिकारी सही हैं या गलत।

इसे भी पढ़ें

Liquor Scam: शराब घोटालाः विनय चौबे पर मुकदमा चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील से राय लेगा ACB

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories