Tuesday, June 24, 2025

Vitamin D: धूप के बिना भी पाएंगे Vitamin D, जानिए ये 5 बेहतरीन फूड्स [You can get Vitamin D even without sunlight, know these 5 best foods]

Vitamin D:

विटामिन D हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। आमतौर पर यह विटामिन हमें सूरज की रोशनी से मिलता है, लेकिन बहुत से लोग धूप में पर्याप्त समय नहीं बिता पाते।

इस स्थिति में, हमें अपने आहार में कुछ खास फूड्स को शामिल करके विटामिन D की कमी को पूरा किया जा सकता है। यदि आप भी धूप नहीं ले पा रहे हैं या विटामिन D की कमी महसूस कर रहे हैं, तो जानिए 5 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें खाकर आप अपने शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ा सकते हैं।

यहां 5 ऐसे सुपरफूड्स हैं, जो शरीर को नैचुरल तरीके से विटामिन D प्रदान करते हैं:

Vitamin D: फैटी फिश (Fatty Fish) :

सैल्मन, टूना, और मैकेरल जैसी फैटी फिश में विटामिन D की भरपूर मात्रा होती है। हफ्ते में दो बार इन्हें खाने से आपकी डेली जरूरत पूरी हो सकती है।

Vitamin D:अंडे की जर्दी (Egg Yolk) :

अंडे का सफेद हिस्सा छोड़कर, असली पावर अंडे की जर्दी में होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

Vitamin D: दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स (Milk and Dairy Products) :

फोर्टिफाइड दूध और डेयरी उत्पादों में विटामिन D ऐड किया जाता है, जिससे इसकी कमी दूर की जा सकती है। दूध, दही, पनीर, और सोया मिल्क इसका अच्छा स्रोत हैं।

Vitamin D: मशरूम (Mushroom):

खासकर, वो मशरूम जो धूप में उगाए गए हों, विटामिन D का अच्छा स्रोत होते हैं। शाकाहारियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

फोर्टिफाइड सीरियल्स और ओट्स (Fortified Cereals and Oats) :
कुछ ब्रेकफास्ट सीरियल्स और ओट्स में विटामिन D ऐड किया जाता है। दूध के साथ इनका सेवन करने से लाभ दोगुना हो जाता है।

इसे भी पढ़ें

विटामिन D की कमी से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा, जानें वैज्ञानिक रिसर्च से जुड़ी अहम् बातें

Hot this week

Important events : 24 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of 24 June]

Important events : 1206 – दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान...

Vedic Almanac: | वैदिक पंचांग | 24 जून 2025 [Vedic Almanac 24 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 24 जून 2025दिन - मंगलवारविक्रत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img