Gaming > NewsAnil Tiger Murder Case: 10 एकड़ जमीन को लेकर हुई थी बीजेपी नेता अनिल टाईगर की हत्या

Anil Tiger Murder Case: 10 एकड़ जमीन को लेकर हुई थी बीजेपी नेता अनिल टाईगर की हत्या [BJP leader Anil Tiger was murdered over 10 acres of land]

Anil Tiger Murder Case: कोलकाता में बनी थी हत्या की योजना

रांची। बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में रांची पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुन्दाग का अमन सिंह, पुरानी रांची का जिसान अख्तर उर्फ जिसु, किशोरगंज का मनीष चौरसिया, हिन्दपीढ़ी सेकेण्ड स्ट्रीट का अजय रजक उर्फ गोलू और I.S.M चौक का रोहित वर्मा शामिल हैं।

यह जानकारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि अनिल टाइगर की हत्या की योजना कोलकाता में बनी थी। मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव ने अनिल की हत्या की सुपारी सूरज सिन्हा को दी थी। फिर सूरज ने कोलकाता में पूरी योजना अमन सिंह और रोहित वर्मा के साथ मिलकर तैयार की। इसके एवज में दोनों शूटर को दो लाख रुपये भी ऑनलाईन ट्रांसफर किये गये थे।

Anil Tiger Murder Case: अनिल और देवव्रत के बीच चल रहा था विवादः

अनुसंधान में यह सामने आया है कि अनिल टाइगर और देवव्रत नाथ शाहदेव के बीच चामगुरु मौजा की 10 एकड़ विवादित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनिल महतो ने ग्रामीणों के सहयोग से इस जमीन पर देवव्रत के कब्जे का लगातार विरोध किया था, जिससे देवव्रत क्षुब्ध था। अगस्त 2023 में जबरन भूमि पर दीवार खड़ी करने से अनिल महतो ने रोका था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।

Anil Tiger Murder Case: 50 हजार प्रति डिसमिल मांग रहा था अनिलः

दिसंबर 2023 में एक बैठक के दौरान अनिल टाइगर ने प्रति डिसमिल 50 हजार की मांग रखी थी, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और कथित रूप से देवव्रत ने पिस्टल तक तान दी थी। इसके बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने विवादित भूमि पर संसदीय मद से एप्रोच रोड बनवाने की योजना बनाई थी। जब रांची के सांसद शिलान्यास के लिए वहां पहुंचे, तो अनिल टाइगर ने इसका विरोध किया। विरोध के चलते सांसद को कार्यक्रम रद्द कर वापस लौटना पड़ा, जिससे देवव्रत और भी नाराज था।

Anil Tiger Murder Case: 12 मार्च को बनी थी हत्या की योजनाः

SIT की रिपोर्ट के अनुसार, देवव्रत ने अनिल टाइगर को रास्ते से हटाने के लिए रांची के अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा को हत्या की सुपारी दी। हत्या की योजना कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में 12 मार्च को बनी। इसमें रोहित वर्मा और अमन सिंह जैसे शूटर शामिल थे। हत्या के एवज में 2 लाख की रकम तय हुई थी, जिसमें से 50 हजार UPI के जरिए शूटरों को ट्रांसफर किये गये।

Anil Tiger Murder Case: पहले रेकी की, फिर मारी गोलीः

शूटर अमन सिंह और रोहित वर्मा 18 मार्च को कोलकाता से रांची पहुंचे और होटल में रुके। 26 मार्च को जब अनिल टाइगर अपने घर से स्कॉर्पियो से निकले, तो उनकी रेकी अजय रजक द्वारा की गई। फिर अपाचे बाइक से पीछा कर कांके चौक के पास उन्हें गोली मार दी गई।

हत्या के लिए होंडा साइन बाइक और एक पिस्टल का प्रयोग हुआ, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपियों में शामिल रोहित वर्मा और अमन सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर बालीडीह, सुखदेव नगर, कुडू, कोतवाली और पिठोरिया थाना क्षेत्रों में हत्या, रंगदारी, हथियार और विस्फोटक अधिनियम से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें

अनिल टाइगर हत्याकांड बंदी में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो 

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles