Monday, October 20, 2025

सीएम रेखा गुप्ता ने आप शासन के दौरान की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियों को किया रद्द [CM Rekha Gupta canceled 177 political appointments made during AAP rule]

- Advertisement -

Chief Minister Rekha Gupta:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में नई बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकाल के दौरान की गई 177 राजनीतिक नियुक्तियों को रद्द कर दिया।

यह आदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा जारी किया गया और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। रद्द की गई नियुक्तियां कई महत्वपूर्ण सरकारी बोर्डों, समितियों और अकादमी में की गई थीं।

Chief Minister Rekha Gupta: राजनीतिक उद्देश्य’ के कारण नियुक्तियां रद्द

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नियुक्तियों का आधार “राजनीतिक लाभ” के लिए किया गया और प्रशासनिक योग्यता की बजाए राजनीतिक कारणों से नियुक्तियां की गई थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, इन नियुक्तियों में कई मौजूदा और पूर्व आप विधायक, मंत्रियों के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिन्हें दिल्ली जल बोर्ड, हज समिति और विभिन्न अन्य भाषा अकादमी जैसे महत्वपूर्ण निकायों में प्रभावशाली पदों पर नियुक्त किया गया था।

इसी वजह बताते हुए इन नामों का उल्लेख किया गया है। आप विधायक पवन राणा, जो दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष थे, और विधायक विनय मिश्रा, जो इसके उपाध्यक्ष थे। पूर्व मंत्री जितेन्द्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर भी इस बोर्ड की सदस्य थीं।

पूर्व विधायक अब्दुल रहमान और हाजी युनूस दिल्ली हज समिति में पदस्थ थे, जबकि जर्नैल सिंह पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष थे।

Chief Minister Rekha Gupta: बीजेपी का बयान

बीजेपी शासित सरकार ने इस कदम का बचाव करते हुए इसे प्रशासनिक पारदर्शिता को बहाल करने के लिए आवश्यक बताया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ये नियुक्तियां राजनीतिक उद्देश्य से की गई थीं और इससे महत्वपूर्ण संस्थाओं की स्वतंत्रता पर प्रभाव पड़ा।

सरकार ने यह भी कहा कि यह कदम राज्य एजेंसियों और निकायों के निर्बाध और गैर-पक्षीय संचालन को सुनिश्चित करने की नीति के अनुरूप है।

सूत्रों के अनुसार, भविष्य में होने वाली नियुक्तियां अधिक सख्त जांच के अधीन होंगी, जिसमें योग्यता और पेशेवर विशेषज्ञता को राजनीतिक जुड़ाव से ऊपर रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता के सामने बड़ा सवाल: पुरानी परंपरा या केजरीवाल के फैसले पर बढ़ेंगी? 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories