Thursday, August 28, 2025

हजारीबाग में 100 से अधिक झांकियां सड़कों पर, रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब [More than 100 tableaux on the streets in Hazaribagh, a flood of faith surged in the Ram Navami procession]

- Advertisement -

Ram Navami Festival:

हजारीबाग। हजारीबाग में शोभायात्रा अभी भी जारी है। सोमवार (10वीं) की देर रात शुरू हुआ रामनवमी महोत्सव आज रात संपन्न होगा। 24 घंटे रामभक्त शहर की सड़कों पर ही नजर आएंगे।

इस दौरान 100 से अधिक अलग-अलग थीम पर बनी झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। अभी रजिस्टर्ड 108 अखाड़ों में से लगभग 10 अखाड़े ही जामा मस्जिद रोड से गुजरे हैं। अखाड़ों का झांकियों के साथ आने का क्रम जारी है।

Ram Navami Festival: विश्व विख्यात है हजारीबाग की रामनवमीः

मुंबई में गणपति महोत्सव, पुरी में‎ रथ मेला और हजारीबाग में ‎इंटरनेशनल रामनवमी पूरे विश्व में ‎विख्यात है। भारत के ये तीन ‎बड़े धार्मिक आयोजन हैं। अब तो‎ हजारीबाग की रामनवमी को‎ राजकीय महोत्सव का दर्जा भी‎ मिलने वाला है।

इस आयोजन को लेकर पुलिस‎ और प्रशासन पूरी तैयारी में है। लोगों से अपील की गई‎ है कि रामनवमी को सौहार्द और संयम‎ के साथ मनाएं। शांति के साथ ‎उत्सव का आनंद लें।‎

Ram Navami Festival: आसपास के जिले से भी जुटते हैं लोगः

जुलूस देखने के लिए सिर्फ‎ हजारीबाग नहीं आसपास के जिले ‎से भी लोग यहां पहुंचते हैं। जुलूस‎ 10वीं देर शाम से 11वीं देर शाम‎ तक रहती है। इस बीच सैकड़ों‎ झांकियां विभिन्न चौक चौराहा से‎ होकर गुजरती है। देर रात से ‎सिलसिला शुरू भी हो गया। जो‎ दूसरे दिन रात तक रहेगी। आज सभी झांकी शहर के ‎निर्धारित स्थान पर होगी।‎

Ram Navami Festival: राममय हुआ शहरः

देर रात शुरू हुए जुलूस में राम भक्त ढोल, ताशा‎के धुन पर नाचते गाते ,लाठी,‎तलवार व भाला का करतब दिखाते‎ धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे और‎ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। ‎शहर में हर तरफ श्री राम भगवान‎ की नगरी अयोध्या जैसा दृश्य दिखाई‎ पड़ रहा था।

Ram Navami Festival: भगवा पताकों से पटा शहरः

वहीं हजारीबाग सहित‎ आसपास के इलाकों से राम भक्तों‎ को आने का सिलसिला देर शाम से‎ ही प्रारंभ हो गया था। पूरे शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने‎ जुलूस को लेकर स्टॉल लगाए हैं।‎ रामनवमी जुलूस को लेकर शहर के ‎प्रमुख मार्गो को भगवा पताका से‎ पाट दिया गया है।‎

Ram Navami Festival: 108 अखाड़े को मिला है लाइसेंसः

हजारीबाग में हो रहे इस आयोजन और झांकी निकालने के लिए 108 अखाड़ों को लाइसेंस दिया गया है। वही एसपी अरविंद कुमार सिंह‎ के मुताबिक 5000 अतिरिक्त‎ सुरक्षा बल की उपस्थिति में‎ रामनवमी जुलूस संपन्न कराया ‎जा रहा है। लगभग 145 सीसीटीवी‎ कैमरे विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए‎ हैं। पूरे जुलूस पर सीसीटीवी कैमरे ‎से निगरानी रखी जा रही है।

Ram Navami Festival: सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैदः

जहां ‎भी संवेदनशील जगह है वहां ‎बैरिकेडिंग किया गया है। वहां‎ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎किया गया है। उन्होंने हजारीबाग ‎वासियों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम‎ किए गए हैं।

Ram Navami Festival: उत्साह के साथ मनाएं रामनवमीः

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि लोगों से उत्साहपूर्वक ‎रामनवमी पर्व मनाने की अपील की गई है। ‎ जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या‎ फिर उपद्रव फैलाने की कोशिश‎ करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई‎ की जाएगी। सोशल मीडिया पर ‎आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों‎ को भी उन्होंने हिदायत दी है। इसके लिए अलग टीम काम कर ‎रही है।‎

इसे भी पढ़ें

रामनवमी के बाद अब हनुमान जयंती की बारी, 11 को होता है आयोजन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Adani Group: अडाणी ग्रुप को राहत कैसे मिली, कमेटी करेगी जांच

Adani Group: रांची। झारखंड में अडाणी ग्रुप को राहत और सहुलियत कैसे मिली, इसकी जांच होगी। अडाणी पावर प्लांट को जमीन और कई अन्य तरह...

मधु कोड़ा केसः मनोज पुनमिया को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल रिवीजन याचिका खारिज

Madhu Koda case: रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मनोज पुनमिया को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट...

Fraud in Marriage: शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और 25 लाख की ठगी का आरोप

Fraud in Marriage: गोड्डा। नेपाल की एक महिला ने झारखंड के युवक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उसने गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी थाना में...

Sudhivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य सोनू बोले-छात्र संघ का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक तरीके से होगा

Sudhivya Kumar Sonu: रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ का...

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rahul Gandhi: सीतामढ़ी, एजेंसियां। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस और विपक्षी दलों की वोट अधिकार यात्रा रंग पकड़ चुका है। इस यात्रा...

JSSC-CGL case: पेपर लीक के नाम पर हुई ठगी

JSSC-CGL case: रांची। सीआइडी की जांच में खुलासा हुआ है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि पेपर लीक के नाम...

Fake job scam busted: फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, 179 युवक-युवतियां मुक्त: 4 गिरफ्तार

Fake job scam busted: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में फर्जी नौकरी मामले का भंडाफोड़ हुआ है। यहां युवाओं से 25-25 हजार रुपये की वसूली...

Testimony begin: विधायक सरयू राय के खिलाफ गवाही शुरू

Testimony begin: रांची। पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories