Monday, October 20, 2025

Mamata Banerjee: बीजेपी ने कहा, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जाएंगी जेल [BJP said, West Bengal CM Mamata Banerjee will go to jail]

- Advertisement -

Mamata Banerjee:

नई दिल्ली, एजेंसियां। उच्चतम न्यायालय द्वारा पश्चिम बंगाल में करीब 26 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती रद्द करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि ममता बनर्जी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बाद शिक्षकों की भर्ती घोटाले में जेल जाने वाली दूसरी मुख्यमंत्री होंगी।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी में जरा भी जिम्मेदारी का अहसास है, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। वह निश्चित रूप से जेल जाएंगी।

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी की विश्वसनीयता पर सवाल

मजूमदार ने कहा कि लगभग 26 हजार भर्ती में से करीब 20 हजार का चयन सही तरीके से हुआ था, जबकि शेष भर्ती कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के नेताओं द्वारा रचे गए घोटाले का परिणाम थीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि बर्खास्त किए गए योग्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष या पार्टी के कोष से वेतन दिया जाए, क्योंकि उन्हें और उनके परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की इस दलील को खारिज कर दिया कि वह मानवीय आधार पर फैसले को स्वीकार नहीं कर सकतीं। पात्रा ने कहा, “उच्चतम न्यायालय को ममता बनर्जी पर अदालत की अवमानना का आरोप लगाना चाहिए।”

Mamata Banerjee: उच्चतम न्यायालय का आदेश और उसके बाद की स्थिति

उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आयोग ने 25 हजार 753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियों में खामियों और अवैधताओं को जानबूझकर छुपाया। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने स्पष्ट रूप से इस भर्ती प्रक्रिया को दोषपूर्ण बताया और उसे रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। इसके साथ ही भाजपा ने ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें

Teacher Recruitment: ‘SC का सम्मान, लेकिन नहीं मान सकती फैसला’: ममता बनर्जी, टीचर भर्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आया रिएक्शन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories