Tuesday, July 29, 2025

Railway: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज बनकर तैयार, रामनवमी के दिन पीएम करेंगे उद्घाटन [India’s first vertical lift railway sea bridge is ready, PM will inaugurate it on Ram Navami]

Railway:

रामेश्वरम, एजेंसियां। समुद्र की लहरों को चीरता, शानदार इंजीनियरिंग और मॉडर्न तकनीक की ताकत का प्रमाण देता भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट वाला नया पंबन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। तमिलनाडु में स्थिति ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है, जो रामेश्वरम द्वीप को भारत की मुख्य भूमि (मंडपम) से जोड़ता है।

6 अप्रैल को रामनवमी के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी उसी दिन रामेश्वरम और तांबरम के बीच एक नई ट्रेन सेवा का भी उद्घाटन करेंगे।

Railway: इसे बनाने में करीब 535 करोड़ रुपये की लागत आई

1914 में बना पुराने पंबन ब्रिज अब 111 साल पुराना हो चुका है। जिसे दिसंबर 2022 में बंद कर दिया गया था। समुद्र के ऊपर रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा तैयार किया ये 2.5 किलोमीटर लंबा नया पंबन ब्रिज पुराने पंबन पुल के समानांतर बनाया गया है।

इसको बनाने में करीब 535 करोड़ रुपये की लागत आई है। रेलवे ट्रैक के साथ-साथ वर्टिकल लिफ्ट वाले इस समुद्री पुल पर ट्रेन भी दौड़ेगी और इसके नीचे से बड़े जहाज भी गुजर सकेंगे। नया पंबन ब्रिज, भारतीय रेल की श्रेष्ठता और प्रतिबद्धता का बेमिसाल उदाहरण है।

Railway: सबसे बड़ी खासियत वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म

ब्रिज डिजाइन कैटगरी में नए पंबन ब्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म है, जो इसके 72.5 मीटर के हिस्से को ऊपर उठा सकती है। इससे बड़े जहाज भी नीचे से बड़े आसानी से गुजर सकेंगे। यह पुराने ब्रिज से 3 मीटर ऊंचा है और समुद्र तल से 22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

नए ब्रिज पर दोहरी रेल लाइनें हैं, इन पटरियों पर ट्रेनें 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। पुराने पुल पर ट्रेनों की गति सीमा महज 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके शुरू होने के बाद मंडपम से रामेश्वरम का सफर महज 20 मिनट में पूरा हो सकेगा।

Railway: रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा 17 मीटर ऊपर उठ सकता है

समुद्री यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा 17 मीटर ऊपर उठ सकता है। पुराने ब्रिज की स्विंग को खुलने में 35 से 40 मिनट तक लगते थे, जबकी इसकी लिफ्ट खुलने में महज 5 मिनट 30 सेकंड लगते हैं। नए ब्रिज से समय की भी काफी बचत होगी।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरिशस के दौरे का क्या है खास, जानिए

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories