Tuesday, September 30, 2025

फिल्म सिकंदर दर्शकों को लुभाने में फेल, कई थिएटरों से उतरी [The film Sikandar failed to attract the audience, was removed from many theatres]

- Advertisement -

मुंबई, एजेंसियां। सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से पहले बज में थी, हालांकि कहानी और प्लॉट के चलते ये फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में फेल रही है। यही वजह है कि फिल्म के कई शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। कई थिएटर में अब सिकंदर की जगह मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान लगाई जा रही है।
हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर के कई थिएटर्स से सिकंदर उतर चुकी है।

मुंबई में इन थिएटरों से उतरी फिल्मः

मुंबई के कांदीवली के आइनॉक्स रघुलीला में सिकंदर के शाम साढ़े 5 बजे वाले शो की जगह अब उमबारो फिल्म लग चुकी है। 1 अप्रैल से सिकंदर के रात साढ़े 9 बजे के शो को भी हटाकर ऑल द बेस्ट पांड्या लग चुकी है। सिनेपॉलिस सीवुड और पीवीआर ओरियन मॉल में साढे़ 9 बजे और साढ़े 5 बजे के शो को मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान से रिप्लेस किया जा चुका है।
साउथ मुंबई के आइनॉक्स नरिमन पॉइंट में रात 8 बजे और मेट्रो आइनॉक्स में रात साढ़े 8 बजे अब सिकंदर की जगह जॉन अब्राहम की फिल्म डिप्लोमैट लग चुकी है।

26 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन मिला थाः

30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म सिकंदर ने 26 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। फिल्म को रविवार को रिलीज होने का फायदा मिला। इसके अगले दिन ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 19.5 करोड़ कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 74.5 करोड़ पहुंच चुका है।

बेहतरीन कलाकारों से भरी है फिल्मः

फिल्म सिकंदर को गजनी जैसी बेहतरीन फिल्म डायरेक्ट कर चुके एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। वहीं फिल्म में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर भी अहम किरदारों में हैं।

क्या है फिल्म की कहानीः

फिल्म की कहानी राजकोट के राजा संजय पर बनी है, जो मिनिस्टर के बेटे को सबक सिखाकर बड़ी दुश्मनी मोल लेता है। इस बदले की लड़ाई में संजय पत्नी साईंश्री को खो देता है। इसके बाद फिर शुरू हो जाती है बदले की जंग।

इसे भी पढ़ें

ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होते ही पाइरेटेड कॉपी की भरमार 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

BJP leader Printu Mahadevan: भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ राहुल गांधी को मौत की धमकी देने पर केस...

BJP leader Printu Mahadevan: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता प्रिंटू महादेवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है...

Maa Mahagauri: मां दुर्गा का आठवां रूप महागौरी, जाने कथा और पूजन विधि

Maa Mahagauri: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी का अत्यधिक महत्व...

RBI repo rate 2025: दिवाली से पहले हो सकती है रेपो रेट में कटौती, होम-कार लोन होंगे सस्ते

RBI repo rate 2025: मुंबई, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई...

IIT Madras: IIT मद्रास ने लॉन्च किया कैंसर जीनोम और टिशू बैंक

IIT Madras: चेन्नई, एजेंसियां। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए IIT मद्रास ने एक नई पहल की है। संस्थान ने कैंसर जीनोम और टिशू...

OpenAI parental controls: ओपनएआई ने ChatGPT में पैरेंटल कंट्रोल्स लागू किए, किशोरों की सुरक्षा हुई मजबूत

OpenAI parental controls: नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने ChatGPT में बड़े बदलाव किए हैं, खासतौर पर 13 से 18 साल के यूजर्स...

International Trade Show: उत्तर प्रदेश तीसरी बार इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित करने वाला देश का पहला राज्य बना

International Trade Show: लखनऊ, एजेंसियां। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के तीसरे संस्करण का सोमवार को भव्य समापन...

Manokamna Nath Temple: मनोकामना नाथ मंदिर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर दुर्गा पूजा सजावट, सामाजिक संदेश भी

Manokamna Nath Temple: भागलपुर, एजेंसियां। नाथनगर स्थित मनोकामना नाथ मंदिर में इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर भव्य सजावट...

Ganga Water Metro: पटना में गंगा वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

Ganga Water Metro: पटना, एजेंसियां। गंगा नदी पर जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। गायघाट से NIT घाट तक हाल ही में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories