Wednesday, June 25, 2025

वक्फ संशोधन बिल कल पेश हो सकता है, किरेन रिजिजू बोले- तैयारी चल रही [Wakf Amendment Bill may be presented tomorrow, Kiren Rijiju said- preparations are going on]

नई दिल्ली, एजेंसियां। वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को संसद में पेश किया जा सकता है। सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा। सरकार बिल को पहले लोकसभा में पेश करेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- हम संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। बिल पर संसद के बाहर खूब विचार-विमर्श हुए हैं। हमें सदन में बहस और चर्चा में भी जरूर भाग लेना चाहिए।

वक्फ बोर्ड के कानून में बदलाव क्यों:

केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड एक्ट में करीब 40 बदलाव करना चाहती है। वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री हो सकती है। महिला और अन्य मुस्लिम समुदाय का पार्टिसिपेशन बढ़ाना मकसद है। साथ ही नए बिल में बोर्ड पर सरकार का कंट्रोल बढ़ाया जा सकता है।

वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति:

देश के सभी 32 वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन 2022 में भारत सरकार ने बताया कि देश में वक्फ के पास कुल 9.4 लाख एकड़ जमीन है। रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा जमीन वाली तीसरी संस्था है।

इसे भी पढ़ें

वक्फ संशोधन विधेयक को JPC की मंजूरी

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल 25 जून 2025 बुधवार [Today’s Horoscope 25 June 2025 Wednesday]

Today's Horoscope: 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img