रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी लाभुक महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। आज 31 मार्च को आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करने की अंतिम तिथि है। यदि आपने अभी तक केवाईसी पूरा नहीं किया और आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया, तो आप इस योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगी।
3 माह की राशि मिलेगी, लेकिन आधार लिंक अनिवार्य
झारखंड कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया था कि बिना आधार लिंक होने के बावजूद सभी लाभुकों को पिछले तीन महीनों की राशि का भुगतान किया जाएगा । आधार लिंक न होने के कारण शुरुआत में केवल 38.34 लाख महिलाओं को योजना के तहत 7500 रुपये भेजे गए थे।
वहीं लगभग 20.60 लाख महिलाओं का भुगतान अभी भी होल्ड पर है क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। हालांकि कैबिनेट ने अब सभी लाभुकों को राशि जारी करने की स्वीकृति दे दी है।
इसे भी पढ़ें
रांची: मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 112 महिलाओं की राशि एक व्यक्ति के खाते में जा रही थी