Wednesday, September 17, 2025

कटेरी के फूलों से खांसी, अस्थमा और लिवर समेत कई रोगों का इलाज [Treatment of many diseases including cough, asthma and liver with Kateri flowers]

- Advertisement -

कटेरी वैसे तो एक कांटेदार पौधा है, लेकिन यह इंसानी शरीर के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसमें खांसी, बुखार, अस्थमा, सिरदर्द, पेट दर्द, लिवर और त्वचा जैसी तमाम बीमारियों को ठीक करने की अद्भुत क्षमता है। इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। कटेरी के पौधे को कंटकारी या भटकटैया भी कहते हैं। इस पौधे के फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। कटेरी खांसी, बुखार, अस्थमा, सिरदर्द, पेट दर्द, लिवर और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी है। कटेरी के फूल गले की सूजन और खराश को कम करते हैं।

आयुर्वेद में गंजेपन के लिए कटेरी का प्रयोग अच्छा उपाय माना जाता है। इसके अलावा चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में कटेरी के सैकड़ों स्वास्थ्यवर्धक गुणों का वर्णन किया गया है। चरक संहिता के अनुसार, कटेरी को खांसी के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. कटेरी की जड़ में बलगम को बाहर निकालने वाले गुण होते हैं. कटेरी के फूलों का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर खाने से खांसी दूर होती है। चूर्ण को आधा से 1 ग्राम खाया जाता है।

कफ में राहत

चरक संहिता के अनुसार, कटेरी पित्त और कफ की वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है, यकृत को स्वस्थ रखा जाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह पित्त के अत्यधिक उत्पादन को नियंत्रित करता है, शरीर के तापमान को संतुलित करता है, और रक्त को शुद्ध करता है, जिससे त्वचा की समस्याएं जैसे मुंहासे और एक्जिमा में राहत मिलती है।

एक शोध के अनुसार, कटेरी में एंटी-अस्थमैटिक गुण मौजूद होते हैं, जो अस्थमा के लक्षणों को कम करने में बहुत मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं में भी राहत देता है। इसके अलावा, कटेरी के फूल गले की सूजन और खराश को कम करने में बहुत सहायक माने जाते हैं। काढ़ा बनाकर गरारा करने से गला साफ हो जाता है। अगर आप सिरदर्द से ज्यादा परेशान हैं, तो कटेरी का काढ़ा बनाकर पी लें। इसके सेवन से सिरदर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा, कटेरी के फूलों का रस माथे पर लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है।

पेट दर्द से आराम

पेट दर्द में भी कटेरी बहुत लाभदायक है। पेट दर्द से आराम के लिए कटेरी के फूल के बीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पेट दर्द से आराम के लिए बीजों को पीसकर, उसे छाछ में मिलाकर सेवन करें। लिवर संबंधी समस्याओं के लिए भी कटेरी का सेवन बहुत फायदेमंद बताया जाता है। कटेरी लिवर के लिए बहुत अच्छा टॉनिक होता है।

कटेरी के फूलों से बने काढ़े का सेवन करने से लिवर की सूजन और इन्फेक्शन की समस्या से राहत मिलती है। खांसी, बुखार, अस्थमा, सिरदर्द, पेट दर्द, लिवर और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए कटेरी का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। इस्तेमाल करने से पहले सलाह जरूर लें, क्योंकि कटेरी के काढ़ा का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी की शिकायत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

लौंग, आयुर्वेद का अनमोल खजाना और जानें, इसके चमत्कारी गुण

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

NaMo app: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर नमो ऐप पर शुरू हुआ 15-दिवसीय सेवा पर्व

NaMo app: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पर्व 2025 की शुरुआत नमो ऐप पर हुई...

Nitish Kumar: बिहार: विश्वकर्मा पूजा पर नीतीश सरकार का तोहफ़ा, 16.5 लाख श्रमिकों के खाते में भेजे 802 करोड़...

Nitish Kumar: पटना, एजेंसियां। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रमिक वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया। बुधवार को...

Woman body found Hyderabad: पुल के नीचे बोरी में मिला युवती का नग्न शव, रेप और हत्या की आशंका

Woman body found Hyderabad: हैदराबाद, एजेंसियां। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के किस्मतपुर...

Tata Power DDL: त्योहारों पर बिजली की सुविधा आसान, Tata Power DDL देगा 24 घंटे में अस्थायी कनेक्शन

Tata Power DDL: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारी सीजन के मद्देनजर Tata Power DDL ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने बताया...

Bamboo Summit: देश का पहला बैंबू समिट: महाराष्ट्र लिखेगा ग्रीन इकॉनमी का नया अध्याय

Bamboo Summit: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 18 और 19 सितंबर को ऐतिहासिक बैंबू समिट (Bamboo Summit) आयोजित होने जा रहा है। इस...

BAN vs AFG Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। BAN vs AFG Asia Cup 2025: एशिया कप में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों का...

Asia Cup 2025: एशिया कप से नाम वापस लेने पर पाकिस्तान को होगा 140 करोड़ तक का नुकसान

Asia Cup 2025: दुबई, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एशिया कप 2025 से बाहर निकलने की धमकी ने वित्तीय और कूटनीतिक संकट पैदा कर...

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: दीपिका कक्कड़ स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रहीं, भावुक होकर सुनाया दर्दभरा अनुभव

Deepika Kakkar stage-2 liver cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें स्टेज-2 लिवर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories