Thursday, October 23, 2025

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से, रील बनाने वालों की नो एंट्री, VIP दर्शन भी बंद [Chardham Yatra from April 30, no entry for reel makers, VIP darshan also closed]

- Advertisement -

देहरादून, एजेंसियां। उत्तराखंड में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में इस बार वीडियो रील बनाने वालों और यूट्यूबर्स की एंट्री रोकी जायेगी। केदारनाथ-बद्रीनाथ पंडा समाज ने तय किया है कि इस बार मंदिर परिसर में इन्हें नहीं आने देंगे। यदि कोई ऐसा करता मिला तो बिना दर्शन उसे लौटा दिया जाएगा। इस बारे में प्रशासन को भी बता दिया गया है।

इसलिए रील बनानेवालों की एंट्री बंदः

केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि पिछले साल रील बनाने वालों के चलते काफी अव्यवस्था फैली थी। समुद्र तल से 12 हजार फीट ऊपर केदारनाथ धाम में ढोल नगाड़ों का शोर सिर्फ रील बनाने के लिए किया गया था।

यात्रा शुरू होने के बाद 10 से 12 दिन तक पूरी शिवालिक पर्वतमाला में यह शोर गूंजता रहा। यहां की प्रकृति के लिए यह शोर ठीक नहीं है। इसलिए इस बार कैमरा ऑन भी नहीं करने देंगे।

वीआइपी दर्शन भी रहेगी बंदः

इसी तरह, पैसे देकर VIP दर्शन की व्यवस्था भी धामों पर बंद रहेगी। बद्रीनाथ धाम के पंडा पंचायत के कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा है कि पैसे लेकर दर्शन करवाना भगवान की मर्यादा के खिलाफ है।

30 अप्रैल से यात्रा की शुरुआतः

इस साल 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसी दिन सबसे पहले मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

आखिर में 4 मई को विधि-विधान से भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्ण रूप से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।
10 जगह होल्डिंग क्षेत्र में होटल जैसी सुविधाएं होंगी

चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम व विपरीत हालात में यात्रियों को रोकने के लिए 10 जगहों पर होल्डिंग स्थल बनाए जा रहे हैं। यह स्थल हरिद्वार,ऋषिकेश, ब्यासी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, हरबटपुर, विकासनगर, बड़कोट और भटवाड़ी में होंगे। यहां पानी, शौचालय, रात बिताने के लिए बिस्तर, दवाएं और खाने की इमरजेंसी व्यवस्था रहेगी।

10-10 किमी के सेक्टर में बंटेगी यात्राः

पूरे यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर में 6 पुलिसकर्मी होंगे। वे बाइक पर तैनात रहेंगे, जिससे यात्रियों को परेशानी के समय तुरंत मदद मिल सके।

अब तक 9 लाख रजिस्ट्रेशन, सबसे ज्यादा केदार धाम केः

इस बार यात्रा के लिए बीते 6 दिन में 9 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सबसे ज्यादा पौने तीन लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। फिर बद्रीनाथ में 2.24 लाख, यमुनोत्री के लिए 1.34 लाख, गंगोत्री के लिए 1.38 लाख व हेमकुंड साहिब के लिए 8 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे।

यात्रा शुरू होने पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगाः

पर्यटन विकास परिषद रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट के अलावा मोबाइल नंबर, वॉट्सएप और टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। इस पर कॉल कर आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यात्रा शुरू होने के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू होगी।
जो श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते, वह ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर यात्रा पर जा सकेंगे। चारों धामों में यात्रियों को दर्शन के लिए भी टोकन व्यवस्था लागू होगी।

चारों धाम से जुड़ी खास बातेः

बद्रीनाथ धामः
बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है। यह नर-नारायण दो पहाड़ों के बीच बना हुआ है। इस क्षेत्र को बदरीवन कहते हैं। इस मंदिर के पुजारी को रावल कहते हैं। रावल आदि गुरु शंकराचार्य के कुटुंब से ही होते हैं। केरल के नंबूदिरी पुजारी ही यहां पूजा करते हैं।

केदारनाथ धामः
प्राचीन समय में बदरीवन में विष्णु जी के अवतार नर-नारायण ने यहां पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा की थी। नर-नारायण की भक्ति से प्रसन्न होकर शिव जी प्रकट हुए। शिव जी ने नर-नारायण से वर मांगने को कहा तो उन्होंने वर मांगा कि आप हमेशा इसी क्षेत्र में वास करें। शिव जी ने वर देते हुए कहा कि अब से वे यहीं रहेंगे और ये क्षेत्र केदार क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। इसके बाद शिव जी ज्योति स्वरूप में यहां स्थित शिवलिंग में समा गए।

गंगोत्रीः

ये गंगा नदी का मंदिर है। गंगा नदी का उद्गम गोमुख है और गंगोत्री में गंगा देवी की पूजा की जाती है। गंगोत्री के पास वह जगह है, जहां राजा भगीरथ ने देवी गंगा को धरती पर लाने के लिए तप किया था।

यमनोत्रीः

ये यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। यहां देवी यमुना की पूजा की जाती है। यमुनोत्री मंदिर के बारे में कहा जाता है कि टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रतापशाह ने देवी यमुना का मंदिर बनवाया था। बाद में मंदिर का पुनः निर्माण जयपुर की महारानी गुलेरिया ने करवाया था। यमुना नदी का वास्तविक स्रोत जमी हुई बर्फ की एक झील और हिमनंद (चंपासर ग्लेशियर) है।

इसे भी पढ़ें

चारधाम यात्रा में अब तक 41 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Gold and silver price: भाई दूज पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें 23 अक्टूबर 2025 को अपने...

Gold and silver price: नई दिल्ली, एजेंसियां। भाई दूज के मौके पर गुरुवार को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में...

Students get scholarship: झारखंड में सामान्य वर्ग के छात्रों को 9वीं-10वीं में 3 गुना व 11वीं-12वीं में दोगुना छात्रवृत्ति

Students get scholarship: रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ने जा...

Old woman raped: 52 साल की अधेड़ महिला से परिचित ने ही किया रेप

Old woman raped: गुमला। गुमला शहर से सटे एक गांव में 52 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ उसके ही परिचित युवक ने जबरन दुष्कर्म...

Rohit Sharma and Shreyas: भारत ने दूसरे वनडे में बनाए 264 रन, रोहित शर्मा और श्रेयस की फिफ्टी

Rohit Sharma and Shreyas: एडीलेड, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए...

Mukesh Sahni: महागठबंधन में CM फेस, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम

Mukesh Sahni: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ही सीएम फेस होंगे। गुरुवार को महागठबंधन ने अपने घटक...

Modi Trump meeting cancelled: आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी, PM मलेशिया नहीं जाएंगे, कांग्रेस बोली- ट्रम्प...

Modi Trump meeting cancelled: नई दिल्ली, एजेंसियां। आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की मुलाकात नहीं होगी। PM मोदी का मलेशिया दौरा टल गया है। मलेशिया...

Heavy rains lash Tamil Nadu: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, फसल बर्बाद, हिमाचल में तापमान माइनस 0.7

Heavy rains lash Tamil Nadu: चेन्नई, एजेंसियां। दक्षिण भारत में इस समय पूर्वोत्तर मानसून पूरी तरह सक्रिय है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज...

Pakistan T20 team 2025: बाबर आजम की 10 महीने बाद टी-20 टीम में वापसी, नसीम शाह 11 महीने बाद...

Pakistan T20 team 2025: लाहौर, एजेंसियां। पूर्व कप्तान बाबर आजम की करीब 10 महीने बाद पाकिस्तान की टी-20 टीम में वापसी हो गई है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories