Thursday, October 23, 2025

Parliament Budget Session: रिजिजू ने कांग्रेस पर संविधान बदलने का आरोप लगाया, खरगे ने खंडन किया [Parliament Budget Session: Rijiju accused Congress of changing the constitution, Kharge refuted it]

- Advertisement -

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के बजट सत्र में सोमवार (24 मार्च) को कर्नाटक के मुस्लिम आरक्षण मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिसमें कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे पर जोर दिया गया।

मंत्री किरेन रिजिजू ने उठाए सवाल

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक सरकार के मुस्लिम आरक्षण पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे संविधान तक को बदलने के लिए तैयार हैं।

रिजिजू ने इस बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह चिंताजनक है, क्योंकि यह संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर गले में डालकर घूमती है, लेकिन अब संविधान बदलने की बात कर रही है।

नेता जेपी नड्डा ने बताया

बीजेपी के सीनियर नेता जेपी नड्डा ने भी कर्नाटक सरकार के मुस्लिम आरक्षण को संविधान के खिलाफ बताया और इसे बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों के विपरीत कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान की रक्षा का ढोल पीटती है, लेकिन अब वही पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है।

मल्लिकार्जुन खरगे क आरोप

वहीं, कांग्रेस के नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस का संविधान से कोई छेड़छाड़ करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भारतीय संविधान की रक्षा करती आई है और भविष्य में भी ऐसा करेगी।

खरगे ने इसे महज अफवाह करार देते हुए आरोपों को झूठा बताया।राज्यसभा में इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी रही और कांग्रेस ने इस मुद्दे को नकारते हुए कार्यवाही स्थगित करने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल ने उठाए कई अहम मुद्दे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories