रांची। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से बेंगलोर में आयोजित चौथी इंडियन ओपन जंप प्रतियोगिता के बालक अंडर-20 वर्ग में रांची साई के समीर उरांव ने ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता।
वहीं बालक अंडर-18 आयु वर्ग में बोकारो के चंदनक्यारी सेंटर फॉर एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के रिजवानुल होदा ने कांस्य पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक, संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव शिव कुमार पांडे सहित अन्य ने बधाई दी
इसे भी पढ़ें