रांची। कपोतासन करने के बहुत फायदे हैं। इसके करने से पैर के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से स्ट्रेच होते हैं। यह आसन योग शुरू करने से पहले करना लाभदायक है। यह आसान शरीर को वार्मअप करने के लिए बहुत ही बेहतरीन है।
शरीर को बनता है लचीलाः
संस्कृत में पिजन पोज को आमतौर पर कपोतासन के नाम से भी जाना जाता है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। कपो का मतलब है पिजन (कबूतर) और आसन मतलब पोस्चर, पोज, या सीट।
इस आसन में आपके पैर स्ट्रेच होते हैं। योग शुरू करने से पहले यह आसन शरीर को वार्मअप करने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस आसन को करने से आपका शरीर लचीला होता है और खुलता भी है।
कपोतासन के फायदे
- कपोतासन शरीर के निचले हिस्से को स्ट्रेच करने में मदद करता है।
- इससे पेट के अंगों की मसाज होती है और इस तरह आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है।
- कपोतासन करने से पीठ की समस्या, खासकर साइटिका से राहत मिलती है। इससे कमर मजबूत भी रहती है।
- कपोतासन करने से कूल्हों का क्षेत्र लचीला होता है और मांसपेशियों में तनाव कम होता है।
- इस आसन में पैरों को ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेच करने से तनाव और चिंता की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- कपोतासन को करने से आपकी छाती की मांसपेशियों में तनाव कम होता है और पेट व जांघ के बीच का भाग मजबूत होता है।
- यह मूत्र और प्रजनन प्रणाली के कार्यों में भी सुधार करता है।
- कपोतासन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और काफी समय से चली आ रही बीमारियों का प्रभाव भी कम होता है।
- कपोतासन करने का तरीका
- सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
- फिर घुटने के बल शरीर को उठायें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको पैरों के बल नहीं खड़ा होना।
इसे भी पढ़ें