रांची। रांची के सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल के सामने बन रहे फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। सरना समाज ने करम टोली धूमकुड़िया भवन में प्रेस वार्ता कर 21 मार्च को मशाल जुलूस निकालने और 22 मार्च को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर रांची बंद करने का आह्वान किया है।
प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे और किसी भी हालत में रैंप की ढलाई नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार उनकी आवाज अनसुनी कर रही है, इसलिए अब वे कड़े कदम उठाने को मजबूर हैं।
इसे भी पढ़ें
सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप हटाने को लेकर आदिवासी समाज ने 22 मार्च को बुलाया बंद



