Tuesday, October 21, 2025

सीएम नीतीश का राबड़ी देवी पर तंज, कहा लालू खुद जेल गये तो… [CM Nitish taunts Rabri Devi, says if Lalu himself goes to jail then…]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सत्ता पक्ष की तरफ से भी लालू-राबड़ी राज को लेकर राजद पर जबरदस्त प्रहार किया गया।

सीएम नीतीश कुमार ने खड़े होकर राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनके पति की सरकार में क्या-क्या होता था यह किसी से छुपा नहीं है। जब खुद (लालू यादव) जेल गये तो सत्ता पर इन्हीं को बिठा दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आग्रह करूंगा कि आपलोग बैठ जाइए, किसी की हत्या हुई है तो उसकी जांच होगी। एक-एक चीज के बारे में हमलोग आज ही जानकारी लेते हैं।

इनलोगों ने कभी कुछ किया है: नीतीश

नीतीश ने कहा कि ये लोग (राबड़ी देवी-लालू यादव) कभी कुछ किया है, ये लोग कोई काम किया था? सब काम हमलोगों ने किया है। आपलोगों के बोलने का कोई मतलब नहीं है। आपलोग आज तक कोई काम किया ही नहीं है। आपलोग बोल कर प्रचार चाहते हैं। आज तक कोई काम नहीं किये हैं। हमलोग किसी को बचाए नहीं हैं। पहले कितना हिंदु-मुस्लिम होता था। हम इसीलिए बनाए, जैसे ही देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा दिए।

अब हम कहीं नहीं जाएंगे। आपके पति हटे तो आप बन गए। सिर्फ घर के आदमी को पद दिया जा रहा है।इसके बाद राबड़ी देवी ने कहा कि आज अशोक चौधरी फिरौती लेते हैं। पहले कांग्रेस को लूटे और अब जदयू को लूट रहे हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गयी। सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: बिहार विधानसभा में ग्रेजुएट्स के लिए वैकेंसी 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories