Wednesday, October 22, 2025

कांग्रेस को अब 5 ‘P’ का सहारा [ Congress now has to rely on 5 ‘P’]

- Advertisement -

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पंचायती राज संगठन ने पांच पी के आधार पर राजनीति को आगे बढ़ाने का फार्मूला तैयार किया है। झाखंड में पहाड़, पौधा, पानी, पंचायती राज और पेसा कानून को संरक्षण देने को लेकर आज यानी गुरुवार से पदयात्रा की शुरुआत की गई है।

पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने की योजनाः

दरअसल, कांग्रेस राज्य में संगठन की मजबूती को लेकर गंभीर है, इसीलिए ऐसे कार्यक्रमों के जरिए जन भागीदारी बढ़ाने की कोशिश हो रही है। यह पदयात्रा कार्यक्रम 24 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 26 मार्च से प्रदेश प्रभारी के राजू जिला कमेटियों के साथ लगातार 30 मार्च तक बैठक करेंगे। इस दौरान जिला कमेटियों का नये सिरे से गठन भी किया जायेगा। साथ ही पार्टी की ओर से नये कार्यक्रम भी तय किये जायेंगे। निष्क्रिय कार्यरर्ताओं को चेतावनी दी जायेगी और फिर भी वे सक्रिय नहीं हुए, तो बाहर का रास्ता भी दिखाया जायेगा।

एदलहातू से हुई पदयात्रा की शुरुआतः

इधर, चार दिवसीय स्वराज पदयात्रा का शुभारंभ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु, खूंटी से हुआ। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण करने के बाद बिरसा के परिजनों को यात्रा के बारे में जानकारी दी।
बिरसा मुंडा के वंशजों सुखराम मुंडा, करन पाहन, जेठा मुंडा, मुखिया अमर मुंडु, वरदान मुंडा ग्राम प्रधान नेल्सन पुर्ती से मुलाकात कर स्वराज पदयात्रा की शुरुआत की।

पदयात्रा में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बंधु तिर्की, रविंद्र सिंह, सतीश पाल मुजनी, गजेंद्र सिंह, राकेश किरण महतो, शांतनु मिश्रा, पंचायती राज संगठन के संयोजक सुमित शर्मा, रवि मिश्रा, रामकृष्ण चौधरी, विल्सन, अंजनी रंजन, नरेश तिर्की, सुभाष नाग आदि मौजूद रहे।

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष?

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि वन विभाग के आंकड़ों में झारखंड के कुल क्षेत्रफल का 29 प्रतिशत वन क्षेत्र दिखाया गया है। जबकि वास्तविकता यह है कि लगभग 20% भूमि पर जंगल बचे हैं। शेष जमीन बंजर भूमि है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने वन अधिकार कानून में संशोधन किया। राष्ट्रीय वन नीति 1988 में कहा गया है कि कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत क्षेत्र वन आच्छादित होना चाहिए।

बावजूद इसके लगातार जंगलों की कटाई हो रही है इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है कि नए पौधे लोग लगाएं और राज्य सरकार भी नए पौधे लगाए।
पदयात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि रघुवर सरकार ने तीन बच्चों वालों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की पहल की थी जो कि सरासर गलत है।

दपू रेलवे मेंस कांग्रेस ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से की मुलाकात

दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस रांची मंडल के मंडल समन्वयक नित्यलाल कुमार के नेतृत्व में दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों ने बुधवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह से मुलाकात की।

इस क्रम में उन्होंने पुष्पगुच्छ व साल देकर उनका अभिवादन किया। साथ ही कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से संबंधित विचाराधीन मुद्दों पर बातचीत की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। मौके पर मेंस कांग्रेस की कमला देवी, बारिया कच्छप, पंकज सिंह, मनोज राय, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश यादव, कल्यानंद मिश्रा, राम अजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के पॉलिटिकल डीएनए टेस्ट प्लान से नेताओं-कार्यकर्ताओं में हड़कंप

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Dua first look Diwali: दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक, मां-बेटी...

Dua first look Diwali: मुंबई, एजेंसियां। दिवाली 2025 बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बेहद खास रही। इस बार...

Remedy for indigestion after oily food: ऑयली और मीठा खाने के बाद पीएं ये पानी, बदहजमी, गैस और एसिडिटी...

Remedy for indigestion after oily food: नई दिल्ली, एजेंसियां। त्योहारों में मिठाई और तले हुए पकवानों का सेवन बढ़ जाता है। ऐसे में पेट में...

Govardhan Puja Special: गोवर्धन पूजा स्पेशल: कढ़ी चावल बनाना अब हुआ आसान, ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

Govardhan Puja Special: नई दिल्ली, एजेंसियां। गोवर्धन पूजा, जो दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है, अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस...

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

Air pollution after Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम...

PM Modi Trump call: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया, कहा- आतंकवाद के खिलाफ...

PM Modi Trump call: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories