Wednesday, June 25, 2025

ओडिशा का बौध दूसरे दिन सबसे गर्म, 43.6 डिग्री तापमान [Odisha’s Boudh hottest for the second day, temperature 43.6 degrees]

7 जिलों में पारा 40° से ऊपर; हिमाचल में अगले 4 दिन बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने ओडिशा में सोमवार को भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वही, रविवार को राज्य का बौध जिला लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार से 1.1 डिग्री ज्यादा 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

ओड़िशा में हीट वेब की स्थितिः

ओडिशा के ही झारसुगुड़ा (42 डिग्री) और बलांगीर (41.7 डिग्री) दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा राज्य के सात जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पूरे राज्य में खासकर पश्चिमी हिस्से में हीट वेव यानी लू की स्थिति रही।

19 मार्च से बारिश की संभावनाः

IMD ने अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका जताई है। इसके बाद 19 मार्च से अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। मंगलवार को छोड़कर शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में तापमान में बढ़ोतरी, अगले 5 दिनों में और गर्मी की संभावना

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...

Firing in Hazaribagh:हजारीबाग में फायरिंग, दो युवकों को मा’री गो’ली [Firing in Hazaribagh, two youths shot]

Firing in Hazaribagh: हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img