Thursday, October 23, 2025

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था अमन साव, लॉरेंस विश्नोई से थी यारी [Aman Sao was a big challenge for the police, he was friends with Lawrence Bishnoi]

- Advertisement -

रांची। झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमन साव मारा गया है। उसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मंगलवार को उसे रायपुर से पुलिस रिमांड में रांची लाया जा रहा था। इस दौरान पलामू में पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी।

इसका फायदा उठाकर अमन साव ने भागने की कोशिश की। वो सिपाही की राइफल छीन कर भागने की कोशिश में था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी। तभी पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में एक जवान के भी घायल होने की खबर है।
दरअसल झारखंड में बीते शुक्रवार और शनिवार को दो बड़ी घटनाएं हुई थीं।

पहली घटना राजधानी रांची मे शुक्रवार को हुई, जहां कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर गोली चलाई गई। दूसरी घटना हजारीबाग में हुई, जहां एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या कर कर दी गई। इन दोनों घटनाओं में पुलिस को समानता दिख रही थी। कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर गोली चलाने की जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी अमन साव ने ली थी।

इन्हीं दोनों घटनाओं को लेकर झारखंड पुलिस अमन साव से पूछताछ करना चाहती थी। इसलिए छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल में बंद अमन साहू को पुलिस कस्टडी में रांची लाया जा रहा था।

14 अक्टूबर से रायपुर में था अमन सावः

40 पुलिसकर्मियों की टीम अमन साव को झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर 14 अक्टूबर को रायपुर लेकर गई थी। कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल की कार पर फायरिंग केस में अमन साव मुख्य आरोपी है। 13 जुलाई को अमन के गुर्गों ने फायरिंग की थी। इस गोलीकांड में अमन साव के अलावा लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया था।

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था अमन सावः

दरअसल, अमन साव और उसका गैंग झारखंड पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। गिरोह के निशाने पर कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार, रियल एस्टेट कारोबारी और बिल्डर हमेशा रहते थे। वह इनसे लगातार रंगदारी वसूल रहा था। बात नहीं मानने वालों पर खुलेआम गोलियां भी चलवा रहा था। घटना के तुरंत बाद गैंग के गुर्गे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर और वर्चुअल नंबर से मीडिया को जानकारी भी देते थे कि घटना को उनके ही गिरोह ने अंजाम दिया है।

विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था अमन सावः

झारखंड में हुए इस साल का विधानसभा चुनाव भी अमन साव लड़ना चाह रहा था। उसने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भी खरीदा था। उसने चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए झारखंड हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की थी।

पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की पीठ ने चुनाव लड़ने के लिए सजा पर रोक लगाने की मांग वाली की याचिका खारिज कर दी थी। पीठ ने कहा था अमन साहू के खिलाफ 120 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीठ ने अमन साहू के अधिवक्ता के उस दलील को नहीं माना था, जिसमें ममता देवी के मामले में दिए गए आदेश को आधार बनाया गया था।

लॉरेंस के साथ मिलकर काम कर रहा थाः

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ काम करने वाला झारखंड का कुख्यात अमन साव राज्य के पुलिस और कारोबारियों दोनों के लिए मुसीबत बना हुआ है। पुलिस जिस रफ्तार से घटनाओं का खुलासा कर रही है उतनी ही रफ्तार से अमन का गैंग घटनाओं को अंजाम भी दे रहा है। चाहे हत्या हो या फिर पैसे के लिए धमकी देना, सूत्र बताते हैं कि ये सारे काम जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। अमन साव का बीते 4 साल में 10 अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर किया जा चुका है। फिलहाल वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल में बंद है। इसके बाद बाद भी उसका गैंग सक्रिय है। राज्य के 8 जिलों में गिरोह एक्टिव है।

इसे भी पढ़ें

गैंगस्टर अमन साहू की मंथली रंगदारी जान हैरान हो जायेंगे

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories