Tuesday, October 21, 2025

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने फिर आलाकमान को दिखाये तेवर [Congress leader Tariq Anwar again showed his attitude to the high command]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने एक बार फिर आलाकमान को नसीहत दी है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तुरंत तैयारी शुरू करने को कहा है। कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के चुनावों में कांग्रेस को मिली हार से हमें सबक लेना चाहिए और बिहार चुनाव में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिना देरी किए गठबंधन में कोई भी गांठ खत्म करनी होगी, खासकर आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर।तारिक अनवर ने पार्टी हाईकमान को अलर्ट करते हुए कहा कि बिहार चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं और अब हमारे पास समय नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू और भाजपा के बीच पहले से ही गठबंधन की बातें तय हो चुकी हैं और वे चुनाव प्रचार की तैयारियों में भी जुट चुके हैं।

कांग्रेस के लिए बिहार चुनाव अहमः

मीडिया से बातचीत करते हुए तारिक अनवर ने कहा, “हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद अब बिहार चुनाव बहुत अहम हो गया है। इसका असर सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी पड़ेगा। हमारी पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की जिम्मेदारी है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू को हराया जाए। इसके लिए हमें अब देरी नहीं करना चाहिए। चुनाव से कुछ सप्ताह या दिन पहले सक्रिय होने से कोई फायदा नहीं होगा। हमें अभी से बिहार चुनाव की तैयारी शुरू करनी चाहिए।”

गठबंधन में शुरू हो बातचीतः

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन स्तर पर भी स्पष्टता हासिल करनी चाहिए, खासकर यह तय करना चाहिए कि किस सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार होगा, आरजेडी को कौन सी सीटें मिलेंगी, और लेफ्ट की ओर से कौन उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

तारिक अनवर ने यह भी कहा कि पार्टी को आरजेडी के साथ सभी मुद्दों को जल्द सुलझा लेना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में लगातार दौरे किए हैं और चुनाव प्रचार में भी आक्रामक रुख अपनाया है। ऐसे में कांग्रेस को भी अपनी तैयारियों को तेज करना होगा।

इसे भी पढ़ें

सीएम आतिशी का आरोप: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा वोटों में हेराफेरी की साजिश कर रही है

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories